सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर
01-Apr-2025 12:46 PM
By First Bihar
Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति पारस की सियासी लड़ाई उनके घर तक जा पहुंची है। रामविलास पासवान की पहली पत्नी और चिराग की बड़ी मां ने पशुपति पारस की पत्नी और रामचंद्र पासवान की पत्नी पर घर से निकालने का आरोप लगाया था। राजकुमारी देवी के आवेदन पर पुलिस ने थाने में केस दर्ज कर लिया है। इस बीच जानकारी आ रही है कि चिराग मामले को सुलझाने के लिए कल खगड़ियां पहुंचेंगे।
दरअसल, चिराग पासवान की बड़ी मां, राजकुमारी देवी के आवेदन पर देवरानियों द्वारा घर से बाहर करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। राजकुमारी देवी ने अलौली थाना में आवेदन देकर पशुपति कुमार पारस की पत्नी शोभा देवी, स्वर्गीय रामचंद्र पासवान की पत्नी सुनैना देवी, उनके बॉडीगार्ड अमित पासवान और दो ड्राइवरों को आरोपित किया। अलौली थाना अध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी है।
सोमवार को आरोपितों ने राजकुमारी देवी का सामान घर के कमरों से निकालकर बरामदे में रख दिया था और कमरों में ताले लगा दिए थे। दो मंजिला मकान की छत पर भी कमरों में ताले लगाए गए थे। बाद में शोभा देवी ने वहां पहुंचकर एक कमरे का ताला खोलकर बाकी को छोड़ दिया था। यह मकान रामविलास पासवान के पिता जामुन दास के नाम पर होने की बात कही जा रही है।
राजकुमारी देवी ने अपनी देवरानी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 30 मार्च को दोपहर लगभग तीन बजे दोनों देवरानी उनके कमरे में आईं और उनका सामान, कपड़े, बिछावन, जेवरात बाहर निकालकर फेंक दिए। इसके अलावा, बेडरूम और बाथरूम में ताला लगाने का भी आरोप लगाया। 75 वर्षीय राजकुमारी देवी ने बताया कि वे इस मकान में पिछले 60 सालों से रह रही हैं और इस घटना के बाद से वे मानसिक सदमे में हैं।
बता दें कि रामविलास पासवान ने अपनी दूसरी पत्नी रीना पासवान से शादी करने से 20 साल पहले राजकुमारी देवी से विवाह किया था। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, रामविलास पासवान की दूसरी पत्नी रीना पासवान के पुत्र हैं और वे अपनी बड़ी मां राजकुमारी देवी का बहुत आदर करते हैं। बड़ी मां के बुलावे पर चिराग बुधवार को खगड़िया के शहरबन्नी पहुंचेंगे और विवाद को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं।