ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिलने के बाद नीतीश सरकार पर बरसे चिराग पासवान, कहा-बिहार में अपराधियों का मनोबल आसमान पर है

दिल्ली में जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि बिहार में अपराधियों का मनोबल चरम पर है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल है. चिराग ने NDA में सीट बंटवारे को लेकर भाजपा से जल्द फैसला लेने की मा

17-Jul-2025 05:30 PM

By First Bihar

DELHI: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गुरुवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. नड्डा से मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने एक बार फिर बिहार सरकार पर निशाना साध दिया. इससे एनडीए में फिर से घमासान तेज होता दिख रहा है. 


नड्डा से क्यों मिले चिराग?

गुरूवार की दोपहर चिराग पासवान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने उनके आवास पहुंचे. चर्चा है कि दोनों के बीच बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हुई. चिराग पासवान दोपहर में भाजपा अध्यक्ष के आवास पहुंचे थे. सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच करीब 30 मिनट तक बंद कमरे में बैठक हुई। इस दौरान चिराग ने बिहार NDA में सीटों के बंटवारे को लेकर जल्द निर्णय की मांग की. 


नीतीश सरकार पर साधा निशाना

जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने पटना के पारस अस्पताल में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना को लेकर नीतीश सरकार और पुलिस पर सीधा निशाना साध दिया. उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ चुका है कि अब वे सीधे पुलिस और कानून को चुनौती दे रहे हैं।


बिहार में कानून नाम की चीज नहीं बची

चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के जरिये नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लिखा: “बिहार में कानून व्यवस्था एक गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। हर दिन हत्याएं हो रही हैं। अपराधियों का मनोबल चरम पर है। पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली आम जनता की समझ से परे हो गई है। पारस अस्पताल जैसे रिहायशी क्षेत्र में अपराधियों द्वारा खुलेआम गोलीबारी इस बात का प्रमाण है कि अपराधी बेखौफ हैं और सरकार पूरी तरह विफल।” उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार जल्द ही कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ठोस और सख्त कदम उठाएगी. 


जेपी नड्डा से भी की शिकायत

लोजपा(रामविलास) के एक नेता ने बताया कि चिराग पासवान ने जेपी नड्डा के सामने भी बिहार में बढ़ते अपराध पर चिंता जतायी और कहा कि इसका असर आने वाले चुनाव पर पड़ सकता है. लिहाजा बीजेपी को भी अपराध नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाना पड़ेगा. 


बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में चिराग

चिराग पासवान ने संकेत दिए हैं कि वे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में खुद चुनावी मैदान में उतरेंगे. पिछले कुछ हफ्तों से वे लगातार राज्य में राजनीतिक सक्रियता बढ़ा रहे हैं. अब तक वे आरा, राजगीर और छपरा में जनसभाएं कर चुके हैं. वहीं, 19 जुलाई को मुंगेर में उनकी रैली होने जा रही है. बीते कुछ दिनों में उन्होंने गोपल खेमका हत्याकांड और मुजफ्फरपुर की बलात्कार पीड़िता की मौत जैसे मामलों को लेकर भी नीतीश सरकार पर हमला बोला है. इससे जेडीयू में बेचैनी देखी जा रही है.

news image