ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / politics / चिराग के बर्थडे पर परिवार ने मांगा रिटर्न गिफ्ट, घर में चाहिए ऐसी...

चिराग के बर्थडे पर परिवार ने मांगा रिटर्न गिफ्ट, घर में चाहिए ऐसी बहू

31-Oct-2021 12:00 PM

PATNA : चिराग पासवान आज अपना 39 वां जन्मदिन मना रहे हैं. चिराग के बर्थडे के मौके पर आज उनके पार्टी से लेकर परिवार तक में जश्न का माहौल है.  सुबह सवेरे पटना के महावीर मंदिर पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की बाद में श्रीकृष्णापुरी आवास पर उन्होंने परिवार वालों के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस मौके पर अपने पापा रामविलास पासवान को याद करना भी नहीं भूले. पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी केक काटकर चिराग का जन्मदिन मनाया. लेकिन खास बात यह रही कि चिराग पासवान के परिवार वालों ने उनके बर्थडे पर रिटर्न गिफ्ट मांग लिया है.


दरअसल चिराग पासवान के परिवार वाले यह चाहते हैं कि अब वह शादी कर ले पापा रामविलास पासवान को गुजरे भी एक साल से ज्यादा का वक्त निकल चुका है. फिलहाल ना तो देश में लोकसभा चुनाव हैं और ना ही बिहार का विधानसभा चुनाव. ऐसे में चिराग अगले कुछ सालों तक राजनीतिक के जवाबदेही के साथ साथ पारिवारिक जिम्मेदारी को भी निभा सकते हैं. यही वजह है कि परिवार वाले अब चिराग को यह बात समझाने में जुटे हुए हैं कि वह शादी कर ले चिराग पासवान के लिए बहू कैसी हो, इसको लेकर भी परिवार वालों की अपनी पसंद है.


चिराग पासवान के जीजा अनिल कुमार साधु कहते हैं कि अब परिवार के बच्चे भी अपनी मामी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. चिराग पासवान मामा हैं, लिहाजा शादी के बाद आने वाली दुल्हन बच्चों की मामी होगी. बच्चों ने अपने मामा के सामने भी यह डिमांड रख दी है कि उन्हें घर में जल्द से जल्द एक खूबसूरत सी मामी में चाहिए.


चिराग पासवान की शादी किससे होगी फिलहाल यह तो नहीं कहा जा सकता. लेकिन परिवार के लोगों की चाहत है कि घर में आने वाली दुल्हन बेहद खूबसूरत हो. जीजा अनिल साधु कह रहे हैं कि अब तो ससुराल आने पर उनकी सरहज चाय बनाकर पिलाएं. तभी अच्छा लगेगा. चिराग के ऊपर शादी का दबाव परिवार की तरफ से अब पढ़ने लगा है. लेकिन राजनीतिक जिम्मेदारियों के बीच एक चिराग अपने नए जीवन को लेकर कोई फैसला कब करते हैं. यह देखना दिलचस्प होगा.