ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
05-Oct-2020 04:39 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए से नाता तोड चुके लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने जनता के नाम खुला पत्र लिखा है. चिराग ने कहा है कि जनता ने इस चुनाव में अगर जेडीयू को एक भी वोट दिया तो उनका भविष्य बर्बाद हो जायेगा. पत्र में दावा किया गया है कि बिहार में इस दफे भाजपा-लोजपा की सरकार बनेगी.
चिराग का इमोशनल पत्र
चिराग पासवान ने जनता के नाम भावनात्मक चिट्ठी लिखी है. उन्होंने कहा है कि पिता रामविलास पासवान की तबीयत खराब होने के कारण वे परेशान हैं. उन्हें हॉस्पीटल के बेड पर उपकरणों से घिरा देख कर सामान्य रहना आसान नहीं है. लेकिन अपने पिता के सपनों को पूरा करने के लिए वे उनके ही बताये रास्ते पर चल रहे हैं. चिराग ने कहा है कि जनता के सुझाव पर उन्होंने जेडीयू के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया है. ये बिहार पर राज करने के लिए नहीं बल्कि नाज करने के लिए लिया गया फैसला है.
भाजपा-लोजपा सरकार बनेगी
चिराग पासवान ने दावा किया है कि बिहार में इस दफे भाजपा-लोजपा की सरकार बनेगी. वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को पूरा करने के लिए बिहार में अकेले चुनाव लड़ रहे हैं. इसमें उनका कोई निजी स्वार्थ नहीं है. हालांकि कुछ लोग ये भम्र फैलाने की कोशिश कर सकते हैं कि उन्होंने अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए जेडीयू से नाता तोड़ा है. चिराग ने कहा कि उन्हें अभी और अनुभव लेना बाकी है.
जेडीयू को वोट मत देना
चिराग ने कहा है कि बिहार का ये चुनाव 12 करोड़ बिहारियों के लिए जीवन मरण का सवाल है. बिहार के पास अब खोने के लिए कुछ भी नहीं है. चिराग ने पत्र में लिखा है “जेडीयू प्रत्याशी को दिया गया एक भी वोट कल आपके बच्चे को पलायन करने को मजबूर कर देगा. लोक जनशक्ति पार्टी की राह आसान नहीं है लेकिन हम लड़ेंगे और जीतेंगे भी. राह तो पिछले 3 दशकों से मेरे बिहार और बिहारियों की भी आसान नहीं रही है तो हमारी कैसे आसान होगी.”

