Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
18-Jul-2025 07:12 PM
By Vikramjeet
Bihar Politics: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और इसमें पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत सामने आ रही है। यह आरोप किसी विपक्षी नेता ने नहीं, बल्कि केंद्र सरकार के मंत्री और एनडीए सहयोगी चिराग पासवान ने लगाया है। इस दौरान चिराग ने पुलिस और प्रशासन पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
चिराग पासवान ने वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड स्थित पीरापुर गांव में संजना भारती हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से मुलाकात के दौरान कहा कि बिहार में अपराधी पुलिस के सहयोग से बेखौफ हैं। जब तक बड़े पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक कुछ नहीं बदलेगा। चिराग ने यह भी कहा कि अपराधी थानों में पुलिस को पैसे देकर बच निकलते हैं और पीड़ित परिवारों को धमकाया जाता है। उन्होंने संजना भारती हत्याकांड को लेकर गहरी नाराजगी जताई और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की।
दरअसल, पीरापुर गांव की संजना भारती का 27 मई को अपहरण कर लिया गया था। अपहरण के 1 माह 13 दिन बाद उसका शव जमीन में दबा हुआ मिला। चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़ित परिवार की ओर से दर्ज आवेदन के बावजूद गोरौल और भगवानपुर थानों ने शव बरामद होने तक कोई केस दर्ज नहीं किया था। इस लापरवाही को देखते हुए वैशाली एसपी ने दोनों थानाध्यक्षों को निलंबित कर दिया है। हालांकि, मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है, और पीड़ित परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं।
बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब चिराग पासवान ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। इससे पहले भी वे राज्य में बढ़ते अपराध और प्रशासनिक ढिलाई को लेकर चिंता जता चुके हैं। उनके ताजा बयान से बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा सकती है।