ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / politics / चिराग के सामने LJP का संगठन मज़बूत बनाये रखने की चुनौती, आज पार्टी...

चिराग के सामने LJP का संगठन मज़बूत बनाये रखने की चुनौती, आज पार्टी नेताओं के साथ करेंगे बैठक

28-Feb-2021 07:11 AM

PATNA : विधानसभा चुनाव में एनडीए से अलग जाकर चुनाव लड़ने वाले चिराग पासवान के सामने लोक जनशक्ति पार्टी के संगठन को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ उस में नए सिरे से जान फूंकने की चुनौती है। चिराग पासवान ने नीतीश कुमार का विरोध कर जिस तरह विधानसभा का चुनाव लड़ा उसके बाद अब बदली हुई परिस्थितियों में उनके सामने कौन सी प्राथमिकताएं हैं इसे लेकर आज पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में चर्चा होगी। एलजेपी अध्यक्ष ने आज पार्टी के महत्वपूर्ण नेताओं की अहम बैठक बुलाई है। सुबह 11 बजे से प्रदेश एलजेपी कार्यालय में इस बैठक की शुरुआत होगी। 


बैठक में सभी प्रमुख नेताओं के अलावे विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को भी बुलाया गया है। चिराग पासवान इस विस्तारित बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए चर्चा करेंगे बैठक में पार्टी के सभी सांसदों और विधायक के साथ-साथ कार्यकारी अध्यक्ष प्रधान महासचिव को बुलाया गया है। आज की बैठक में कई ऐसे नेता भी शामिल होंगे जिन्होंने विधानसभा चुनाव के बीच एलजेपी का सिंबल लिया था और अब तक पार्टी की बैठक में शामिल भी नहीं हो पाए हैं।


एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने साल 2019 के आखिर में पार्टी की कमान संभाली थी। उसके बाद साल 2020 में विधानसभा चुनाव के पहले चिराग ने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान के क्रम में चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर निशाना साधना शुरू किया था। विधानसभा चुनाव के दौरान पिता रामविलास पासवान के निधन के बावजूद चिराग ने विधानसभा चुनाव में बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के एजेंडे को जारी रखा लेकिन अब आगे से एजेंडे का क्या होगा इसे लेकर बैठक में आज रणनीति बनेगी।