ब्रेकिंग न्यूज़

Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट

Home / politics / ‘हार से बुरी तरह डर गए नीतीश.. पिछले दरवाजे से भागने की कर...

‘हार से बुरी तरह डर गए नीतीश.. पिछले दरवाजे से भागने की कर रहे कोशिश’ चिराग ने बताई I.N.D.I.A की बैठक में शामिल नहीं होने की असली वजह

05-Dec-2023 12:03 PM

By First Bihar

PATNA: तीन राज्यों में करारी हार मिलने के बाद कांग्रेस ने बुधवार को दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठक बुलाई है। आनन-फानन में बुलाई गई इस बैठक को लेकर तरह तरह की बाते सियासी गलियारों में हो रही हैं। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल नहीं होने पर सियासत तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री की तबीयत ठीक नहीं है इसलिए वे बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं लेकिन लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान ने बैठक में मुख्यमंत्री के शामिल नहीं होने की असली वजह बताई है।


चिराग ने कहा है कि हर बार की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियां गलत साबित हुई हैं। विपक्ष को एकजुट करने की नीतीश की पहल विफल हो चुकी है। चिराग ने कहा है कि नीतीश का नेतृत्व विपक्ष के किसी भी नेता को मंजूर नहीं है, इसलिए लोकसभा चुनाव से पहले ही इंडी गठबंधन धराशाई हो गया है। चिराग ने कहा है कि नीतीश कुमार हार के डर से खौफ में हैं और यही कारण है कि वे कांग्रेस की बुलाई बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली नहीं जा रहे हैं और अब पिछले दरवाजे से भागने का जुगाड़ कर रहे हैं।


चिराग ने एक्स पर लिखा कि, ‘जैसे बिहार में मुख्यमंत्री जी और उनकी नीतियां फ्लॉप साबित हुई है पुनः एक बार विपक्ष को एकजुट करने की नीति भी विफल हो गई। नीतीश कुमार का नेतृत्व विपक्ष के किसी भी नेताओं को स्वीकार्य नहीं था। इसीलिए तास के पत्ते की तरह लोकसभा चुनाव से पूर्व ही बिखर गया। तीन राज्यों में करारी हार से स्पष्ट पता चल गया कि नीतीश कुमार जी की अगुवाई वाला महागठबंधन प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाले एन.डी.ए गठबंधन के सामने ढेर हो गया, कल होने वाली विपक्ष की बैठक में नीतीश कुमार जी का शामिल न होना साफ जाहिर करता है कि मुख्यमंत्री जी हार से डर गए है और हमेशा की तरह पिछले दरवाजे से भागने के प्रयास में है। नीतीश कुमार जी ये तो अभी शुरुआत ही है,आने वाले दिनों में देखते जाइए क्या होता है’।