Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
01-Jan-2025 01:30 PM
By First Bihar
MLC Banshidhar Brajwasi Oath: पिछले दिनों मुजफ्फरपुर के तिरहुत स्नातक निर्वाचन उपचुनाव में जेडीयू और आरजेडी उम्मीदवारों को शिकस्त देकर जीत दर्ज करने वाले निर्दलीय वंशीधर ब्रजवासी आगामी आगामी 3 जनवरी को विधान परिषद सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे। बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नायारण सिंह उन्हें शपथ दिलाएंगे।
विधान परिषद सचिवालय की तरफ से इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। बिहार विधान परिषद के उप सचिव विश्वजीत कुमार सिन्हा की तरफ से जारी पत्र में जानकारी दी है कि बिहार विधान परिषद के उप निर्वाचन 2024 में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य बंशीधर ब्रजवासी आगामी तीन जनवरी को दोपहर एक बजे विधान परिषद सभापति के कार्यालय में सदस्यता की शपथ लेंगे।
बता दें कि तिरहुत स्नातक उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर ब्रजवासी करीब 12 हजार के अंतर से चुनाव जीते थे। उन्होंने सत्ताधारी और विपक्षी दल के उम्मीदवारों को कड़ी शिकस्त देते हुए चुनाव में जीत दर्ज की थी। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) तीसरे और जनता दल यूनाइटेड (JDU) चौथे स्थान पर रही थी। दोनों पार्टी के उम्मीदवार को मिले वोट मिलाने के बाद भी बंशीधर ब्रजवासी की बराबरी नहीं कर सके। वहीं जनसुराज दूसरे नंबर पर रहे थे।
चुनाव जीतने के बाद वंशीधर ब्रजवासी ने कहा था कि हमारी चुनाव की कभी तैयारी नहीं थी। हम तो शिक्षक थे चुनाव कैसे लड़ते। सरकार ने मुझे बर्खास्त करके शिक्षकों की आवाज को दबाने की जो नाकाम कोशिश की उसका हिसाब करने के लिए शिक्षकों ने मुझे कैडिडेट बनाया। उन्होंने कहा था कि बिहार किसी के बाप की बपौती नहीं है यहां के संसाधन पर हरेक शिक्षक, हरेक नौजवान और यहां के बच्चों का सामान अधिकार है।