हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
18-Dec-2024 09:55 AM
By Ajit Kumar
BHAGALPUR: जेडीयू के बवाली विधायक गोपाल मंडल (mla gopal mandal) एक बार फिर से मुश्किलों में घिरते दिख रहे हैं। पिछले दिनों एयरफोर्स के रिटायर सार्जेंट की जमीन कब्जा करने का आरोप जेडीयू विधायक(jdu mla) पर लगा था। आरोप है कि गोपाल मंडल ने धमकी दी थी कि ‘अभी जमीन पर कब्जा करवाए हैं, जान भी मरवा देंगे’। अब इस मामले में विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ थाने में केस(case registered against jdu mla gopal mandal) दर्ज हो गया है।
दरअसल, भागलपुर के गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल पर वायुसेवा के पूर्व सार्जेंट नंदन कुमार यादव ने जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया था। रंगरा इलाके की 13 बीघा जमी के विवाद को लेकर यह आरोप लगाया गया था। पूर्व सार्जेंट ने नवगछिया एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। नंदन कुमार ने आरोप लगाया था कि गोपाल मंडल दूसरे पक्ष के लोगों को जबरन उनकी जमीन पर कब्जा दिला रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया था कि दूसरे पक्ष के लोगों ने जमीन की फर्जी रसीद कटा रखी है। विधायक गोपाल मंडल पर आरोप है कि उन्होंने जबरन सीओ कार्यालय खुलवाया और दूसपरे पक्ष के लोगों के साथ सीओ पर दबाव बना रहे थे। जानकारी मिलने पर जब नंदन यादव वहां पहुंचे तो विधायक ने धमकी दी। उनका आरोप है कि एमएलए ने कहा कि अभी जमीन पर कब्जा करवाएं हैं, जान भी बरवा देंगे।
विधायक की धमकी के बाद पूर्व सार्जेंट ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है और एसपी को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। उधर, विधायक गोपाल मंडल ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया था और कहा था कि वह हमेशा कमजोर लोगों का साथ देते हैं। पीड़ित पूर्व सार्जेंट के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार को विधायक गोपाल मडंल के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस जल्द ही इस मामले में गोपाल मंडल से पूछताछ कर सकती है।