मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
26-Feb-2025 12:02 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Nitish Kumar Cabinet Expansion: बिहार में बजट सत्र से ठीक पहले नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। 28 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र के मद्देनजर नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। कुल 6 से 7 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। भाजपा से चार और जेडीयू से दो विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।
खबरों के मुताबिक आज यानी बुधवार को राजभवन में 7 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसको लेकर राजभवन में तैयारी भी शुरू कर दी गयी है। कैबिनेट सचिव एस सिद्धार्थ मंत्री बनने वाले विधायकों की लिस्ट लेकर राजभवन पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि राजभवन से मंत्री बनने वाले विधायकों को फोन जाना शुरू हो गया है। सूत्रों के मुताबिक विधायक कृष्ण कुमार मंटू, विजय मंडल, राजू सिंह, संजय सारावगी और जीवेश मिश्रा को फोन जा चुका है।
रीगा से विधायक मोतीलाल प्रसाद और सिकटी से भाजपा विधायक विजय मंडल मंत्री बनेंगे। मोतीलाल प्रसाद वैश्य समाज से आते हैं। विजय मंडल अति पिछड़ा वर्ग से हैं। भाजपा कोटे से एक और विधायक अगड़ी जाति से मंत्री बनेंगे। इस तरह भाजपा जातीय समीकरण साधने की कोशिश कर रही है। जेडीयू से किन दो विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बिहार सरकार में नए समीकरण बनेंगे।