ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / Budget Session of Bihar Legislature: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आगाज, हाथों...

Budget Session of Bihar Legislature: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आगाज, हाथों में हथकड़ी लगाकर क्यों पहुंचे लेफ्ट के विधायक?

Budget Session of Bihar Legislature: बजट सत्र के पहले दिन लेफ्ट के विधायकों ने विधानसभा के बाहर भारी हंगामा किया है। लेफ्ट के विधायक हाथों में हथकड़ी लगाकर विधानसभा पहुंचे और सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

28-Feb-2025 11:10 AM

By First Bihar

Budget Session of Bihar Legislature: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज से आगाज हो गया है। बजट सत्र के पहले दिन लेफ्ट के विधायकों ने विधानसभा के बाहर भारी हंगामा किया है। लेफ्ट के विधायक हाथों में हथकड़ी लगाकर विधानसभा पहुंचे और सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।


दरअसल, आज से बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की शुरूआत हो गई है। बजट सत्र की शुरुआत से पहले ही लेफ्ट के विधायकों ने विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। वाम दल के विधाय हाथों में हथकड़ी लगाकर विधानसभा पहुंचे और भारत सरकार की नीतियों को जोरदार विरोध किया।


अमेरिका से भारतीय प्रवासी लोगों को हाथों में हथकड़ी पहनाकर भारत भेजने का लेफ्ट के विधायक विरोध कर रहे थे। विधायकों का कहना था कि भारत के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ करना बंद किया जाए। उन्होंने अमेरिका द्वारा प्रवासी भारतीयों के साथ घोर अपमानजनक व्यवहार पर आपत्ति जताई और कहा कि ये बंद होना चाहिए।


विधानसभा के बाहर हंगामा करने के बाद लेफ्ट के सभी विधायक हाथों में हथड़ी पहले ही विधानसभा के भीतर पहुंच गए और स्पीकर के सामने जोरदार नारेबाजी की। जिसके बाद स्पीकर ने लेफ्ट के विधायकों को फटकार लगाई। जिसके बाद विधायक अपनी जगह पर जाकर बैठे।


बता दें कि यूएस में नई सरकार के गठन के बाद अमेरिका में बिना किसी वैध दस्तावेज के रह रहे प्रवासी भारतीयों के डोनाल्ड ट्रंप की सरकार भारत भेज रही है। इस दौरान भारतीय लोगों के साथ बंदियों जैसा व्यव्हार किया जा रहा है और उनके हाथों में हथकड़ी लगाकर भारत डिपोट किया जा रहा है, जिसका विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं।