1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
05-Feb-2025 12:37 PM
By First Bihar
Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 28 फरवरी 2025 से शुरू होगा और यह 28 मार्च 2025 तक चलेगा। इस दौरान कुल 21 बैठकें आयोजित की जाएंगी। बजट सत्र के पहले दिन, यानी 28 फरवरी को, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में वे एनडीए सरकार की भावी योजनाओं और अब तक राज्य में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देंगे।
वहीं, 3 मार्च 2025 को उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी द्वारा वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया जाएगा। यह बजट सत्र चुनावी वर्ष में होने के कारण महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह सरकार का अंतिम बजट सत्र होगा इससे बाद इसी साल विधानसभा चुनाव होगा। विधानसभा और विधान परिषद की ओर से बजट सत्र के लिए सरकार को पहले ही शेड्यूल भेजा गया है, जिसके आधार पर सरकार ने कैबिनेट में इस पर मुहर लगाई है।
इसके साथ ही 28 फरवरी से 28 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में होली की छुट्टी भी शामिल होगी। बिहार का बजट 3 मार्च 2025 को पेश किया जाएगा। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों विधानसभा और विधानपरिषद के सदस्यों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। वे एनडीए सरकार की भावी योजनाओं और अब तक राज्य में किये गये विकास कार्यों के साथ चल रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी देंगे। इसी दिन आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश होगा।
आपको बता दें कि, नीतीश कैबिनेट की बैठक में आज 136 प्रस्तावों पर मुहर लगी। नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान की गयी घोषणाओं से संबंधित 13142.13 करोड़ की 82 योजनाओं को हरी झंडी दी गयी। बैठक में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के अलावा 54 अन्य प्रस्तावों को भी स्वीकृति मिली। इसके अलावा राजगीर में महिला विश्व कप कबड्डी चैंपियनशिप और पटना में महिला व पुरुष सेपकटाकरा विश्व कप के आयोजन के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी।