ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / politics / ‘विशेष दर्जे की मांग से इंच भर भी पीछे नहीं हटेंगे’ बजट पर...

‘विशेष दर्जे की मांग से इंच भर भी पीछे नहीं हटेंगे’ बजट पर तेजस्वी बोले- बिहार को थी रिवाइवल प्लान की जरुरत, लेकिन..

23-Jul-2024 04:45 PM

By First Bihar

PATNA: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में देश का आम बजट पेश किया। बजट में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा तो नहीं मिला लेकिन केंद्र ने विशेष आर्थिक मदद की बात जरूर कही है। आम बजट को विपक्षी दल निराशाजनक बता रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि बजट में कुछ नहीं है। इसी बीच तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा की मांग से इंच भर भी पीछे नहीं हटेंगे।


विदेश यात्रा पर गए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, “आज के बजट ने बिहार के लोगों को फिर निराश किया है। बिहार को प्रगति पथ पर ले जाने के लिए एक रिवाइवल प्लान की ज़रूरत थी और जिसके लिए विशेष राज्य के दर्जे के साथ विशेष पैकेज की सख़्त ज़रूरत है.”


तेजस्वी ने आगे लिखा, “रूटीन आवंटन तथा पूर्व स्वीकृत, निर्धारित व आवंटित योजनाओं को नई सौग़ात बताने वाले बिहार का अपमान ना करें। पलायन रोकने, प्रदेश का पिछड़ापन हटाने तथा उद्योग धंधों के साथ साथ युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए हम विशेष राज्य के दर्जे की माँग से इंच भर भी पीछे नहीं हटेंगे.”


बता दें कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर मंगलवार को बिहार विधानमंडल के दोनों ही सदनों में विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की और जोरदार हंगामा मचाय, हालांकि विदेश यात्रा पर गए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विधानसभा में दूसरे दिन भी सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए।