Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा
03-Jan-2025 07:18 PM
By MANOJ KUMAR
Bihar News: पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियो के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर के खिलाफ मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी की कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया गया है। पटना में BPSC अभ्यर्थियों को प्रदर्शन के दौरान धमकाने का आरोप लगाते हुए विभिन्न सुसंगत धाराओं में कांटी का रहने वाला लड्डू सहनी ने यह परिवाद दर्ज कराया है। 10 जनवरी को मामले पर सुनवाई होगी।
दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग(बीपीएससी) 70वीं की पीटी परीक्षा को लेकर जारी विवाद अब न्यायालय के चौखट तक पहुंच गया है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर के खिलाफ शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में परिवाद दायर कराया गया।
मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के सोती भेड़ियाही गांव निवासी लड्डू सहनी ने अपने अधिवक्ता प्रकाश कुमार के द्वारा दायर कराया है। दायर परिवाद में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 115(2), 61(1),191(1),318(4), और 316(2) के तहत प्रशांत किशोर पर अपने परिवार के बीपीएससी अभ्यर्थियों को धमकाने और भड़काने के आरोप लगाया गया है।
वादी लड्डू सहनी के वकील प्रकाश कुमार ने बताया कि बीपीएससी के परीक्षार्थी गांधी मैदान में शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे जिस धरने में पहुंचकर प्रशांत किशोर ने अभ्यर्थियों को बरगलाने और धमकाने का काम किया हैं, जिसे लेकर उन्होंने यह परिवाद दायर किया है। न्यायालय ने मामला स्वीकार करते हुए 10 जनवरी 2025 को सुनवाई की अगली तिथि सुनिश्चित की है।