ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / politics / सरकार ने कर दिया क्लियर नहीं होगा री-एग्जाम ! CM नीतीश कुमार से...

सरकार ने कर दिया क्लियर नहीं होगा री-एग्जाम ! CM नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बोले सम्राट .... आयोग को मिला हुआ है फ्री हैंड

नीतीश सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मीडिया के सामन अपनी बात रखी है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि इसपर फैसला बिहार लोक सेवा आयोग ही लेगा।

31-Dec-2024 12:21 PM

By First Bihar

BPSC protest : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में गड़बड़ी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की मांग को लेकर बातचीत करने आज सुबह सूबे के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीएम आवास पहुंचे। इस मुलाक़ात के बाद सम्राट चौधरी ने इस पुरे मामले को सरकार का रूख साफ़ कर दिया है। सम्राट ने बता दिया है कि री -एग्जाम होगा या नहीं। 


बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आयोग को सरकार ने फ्री हैंड दे रखा है। वह छात्रों के हित को देखते हुए निर्णय लें,छात्रों के हित हो देखते हुए या छात्रों से जुड़ें किसी भी मामले के लिए आयोग पूरी तरह से फ्री हैं। वह किसी भी तरह का फैसला लेने के लिए फ्री हैं। उनको ही इस मामले पर निर्णय लेना है। lलगभग 14 से ज्यादा दिनों से पटना में लगातार धरना प्रदर्शन और आंदोलन कर रहे BPSC छात्रों पर नीतीश सरकार ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। 


वहीं,  70वीं बीपीएससी पीटी रद्द करने की मांग को लेकर पटना में पिछले कुछ दिनों से अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को कई राजनीतिक दलों और नेताओं का भी साथ इस मांग को लेकर मिला। वहीं प्रशांत किशोर के नेतृत्व में अभ्यर्थियों का हुजूम गांधी मैदान में जमा हो गया। उन्हें इसकी अनुमति प्रशासन नहीं दी गई थी।  इसके बाद भी रात करीब साढ़े आठ बजे अभ्यर्थी जेपी गोलंबर पर जमे थे।इनलोगों को  प्रशासन इस जगह को खाली करने की वार्निंग  दे रही थी। लेकिन जब प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी नहीं माने तो पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की और फिर लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद इस मामले की राजनीति और गर्म हो गई और अब उपमुख्यमंत्री ने सरकार ने तरफ से पक्ष रख दिया है। 


वहीं,   अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के बाद मीडिया से बात करते हुए बीपीएससी के सचिव सत्यप्रकाश शर्मा ने कहा कि अगर कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो इसके लिए पुलिस को किसी भी तरह की कार्रवाई की छूट है। आयोग का विधि व्यवस्था से कोई लेना देना नहीं है। वहीं, इस दौरान उन्होंने कहा कि आयोग किसी भी तरह का री-एग्जाम करवाने नहीं जा रहा है। अभ्यर्थियों ने किसी भी तरह का पेपर लीक होने का सबूत नहीं दिया है। परीक्षा के दौरान पूरे प्रदेश से कही भी पेपर लीक की कोई खबर सामने नहीं आई। सिर्फ बापू परीक्षा केंद्र से गड़बड़ी की आशंका थी, जिसके बाद आयोग ने तुरंत एक्शन लेते हुए वहां का परीक्षा कैंसिल कर दिया और 4 जनवरी को पुन: परीक्षा लेने का ऐलान किया।