ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / politics / Pawan singh News: क्या पवन सिंह को टिकट देगी भाजपा? प्रदेश अध्यक्ष दिलीप...

Pawan singh News: क्या पवन सिंह को टिकट देगी भाजपा? प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने क्या कहा...

Pawan singh News : भोजपुरी गायक पवन सिंह ने चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। ऐसे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है।

05-Mar-2025 02:49 PM

By First Bihar


Pawan singh News :भोजपुरी गायक पवन सिंह (Pawan singh) ने चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। ऐसे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है।


भोजपुरी सिनेमा के नायक और हाल ही में भाजपा से बगावत कर काराकाट लोकसभा से चुनाव लड़ने वाले पवन सिंह ने एक बार फिर राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा, "हम चुनाव लड़ेंगे", आपको बता दें कि, किस पार्टी से लड़ेंगे, इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है। उन्होंने इस पर अभी स्पष्ट बयान नहीं दिया है। इस बीच, भाजपा से टिकट मिलने की चर्चाएँ भी तेज हो गई हैं। इसे लेकर बीजेपी नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

क्या बोले दिलीप जायसवाल?

जब इस मामले को लेकर पत्रकारों ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष से सवाल किया कि क्या पवन सिंह भाजपा के संपर्क में हैं, तो जायसवाल ने कहा, "मैं सबको साथ लेकर चलने वाला व्यक्ति हूँ। जो भी व्यक्ति भाजपा की विचारधारा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का प्रयास करेगा और उस माहौल को आगे बढ़ाने का काम करेगा, हम उस पर विचार करेंगे।"

विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने क्या कहा?

विस्फी से भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा, "हर कोई अपनी मर्जी से चुनाव लड़ सकता है, यह सबका अधिकार है। लेकिन टिकट देने का निर्णय शीर्ष नेतृत्व पर निर्भर करता है।" उन्होंने यह भी कहा कि पवन सिंह एक प्रसिद्ध लोकगायक हैं और पहले भी पार्टी से जुड़े रहे हैं। यदि वह भाजपा से दोबारा चुनाव लड़ते हैं, तो इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।