ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : बिहार पुलिस SI भर्ती में इंटरव्यू का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका Patna encounter : पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, अपराधी घायल; इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती बिहार मौसम अपडेट: ठंड की विदाई, दिन में धूप और रात में फिर ठंड का असर BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी

Nitin Nabin: पटना पहुंचे BJP के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, पार्टी नेताओं ने किया स्वागत; थोड़ी देर में भव्य रोड शो

Nitin Nabin: भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के पटना आगमन पर जोरदार स्वागत हुआ। एयरपोर्ट से मिलर हाई स्कूल तक भव्य रोड शो का आयोजन किया गया।

Nitin Nabin

23-Dec-2025 12:45 PM

By FIRST BIHAR

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन पटना पहुंच गए हैं। उनके पटना आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। पटना एयरपोर्ट से लेकर मिलर हाई स्कूल तक उनके सम्मान में भव्य रोड शो का आयोजन किया गया है।


रोड शो को लेकर पार्टी की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। बताया गया है कि इस रोड शो में हाथी-घोड़ा भी शामिल होंगे, जिससे कार्यक्रम को भव्य स्वरूप दिया गया है। एयरपोर्ट पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नितिन नवीन का गर्मजोशी से स्वागत किया।


बीजेपी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिला पटना पहुंचे नितिन नबीन का एयरपोर्ट पर पार्टी के प्रदेश अध्यश्र संजय सरावगी, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने स्वागत किया। 


भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में नितिन नवीन के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी इसे संगठन के लिए नई ऊर्जा का संकेत मान रही है। बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एयरपोर्ट के बाहर मौजूद हैं। एयरपोर्ट से लेकर मिलर हाई स्कूल तक नितिन नबीन के स्वागत की भव्य तैयारी की गई है।