ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / politics / BJP के मंत्री ने ब्राह्मणों के लिए किया ऐलान: चार बच्चे पैदा...

BJP के मंत्री ने ब्राह्मणों के लिए किया ऐलान: चार बच्चे पैदा करो और एक लाख रूपये का ले जाओ इनाम

बीजेपी शासित राज्य में एक मंत्री स्तर के नेता के बयान से नया विवाद छिड़ गया है. उन्होंने कहा है विधर्मियों से देश को बचाने के लिए हर ब्राह्मण जोडे को कम से कम चार बच्चे पैदा करना चाहिये. चार बच्चे वाले जोड़े को एक लाख का इनाम देने का भी ऐलान किया गय

13-Jan-2025 08:38 PM

By First Bihar

DESK:  देश में इन दिनों जनसंख्या नियंत्रण पर नई बहस चल पड़ी है. लोगों का एक समूह अब जनसंख्या नियंत्रण के बजाय ज्यादा बच्चे पैदा करने की बात करने लगा है. इसी बीच बीजेपी शासित एक राज्य में मंत्री ने नये किस्म का ऐलान किया है. उन्होंने ब्राह्मण जोड़ों से कहा है कि वे चार बच्चे पैदा करें और एक लाख रूपये का इनाम ले जायें. 


मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित विष्णु राजोरिया ने जनसंख्या बढ़ाने पर पुरस्कार देने की घोषणा की है. पंडित विष्णु राजोरिया ने युवा ब्राह्मण जोड़ों से चार बच्चे पैदा करने का आह्वान किया है और ऐसा करने वाले जोड़ों को एक लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है.


भोपाल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजोरिया ने कहा कि देश में "विधर्मियों" की संख्या बढ़ रही है क्योंकि हमारे लोगों ने परिवार बढ़ाने पर ध्यान देना कम कर दिया है. उन्होंने युवाओं से इस दिशा में आगे बढ़ने का आग्रह किया और कहा कि वे ही भावी पीढ़ी की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हैं. राजोरिया ने चिंता व्यक्त की कि आजकल के युवा एक या दो बच्चे पैदा करने के बाद परिवार नियोजन कर लेते हैं, जो कि चिंताजनक है.


राजोरिया ने कहा, "मैं आग्रह करता हूं कि आपके घर कम से कम चार बच्चे होने चाहिए।" उन्होंने यह भी घोषणा की कि परशुराम बोर्ड चार बच्चों वाले जोड़ों को एक लाख रुपये का पुरस्कार देगा, चाहे वे बोर्ड के अध्यक्ष रहें या न रहें.


शिक्षा कैसे दिलायेंगे?

इसी कार्यक्रम में जब युवाओं ने शिक्षा के महंगे होने का जिक्र करते हुए पूछा कि वे चार बच्चे पैदा करने के बाद उन्हें पढायेंगे कैसे  तो राजोरिया ने कहा कि किसी भी तरह गुजारा करो, लेकिन बच्चे पैदा करने में पीछे मत रहो. उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो "विधर्मी" इस देश पर कब्जा कर लेंगे. इसके लिए वैसे युवा जिम्मेवार होंगे जो परिवार को छोटा रखने पर आमदा हैं.