Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला
10-Jul-2025 11:20 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। एनडीए और महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर कवायद जारी है। इसी बीच बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सीटों के बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। बिहार की 109 सीटों पर चुनाव लड़ने चर्चा पर जायसवाल ने स्पष्ट जवाब दे दिया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से जब यह पूछा गया कि क्या भारतीय जनता पार्टी 109 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, तो उन्होंने साफ इनकार करते हुए कहा कि यह बात बिल्कुल गलत है और सिर्फ एक अफवाह है। इस तरह की कोई चर्चा नहीं हुई है। मैं प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते पूरी जिम्मेदारी से यह बात कह रहा हूं।
वहीं महागठबंधन के बिहार बंद पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि अगर मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी होती है, तो हम सभी मिलकर चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे लेकिन अभी तो सिर्फ प्रारंभिक चरण है, 10 दिनों में नतीजे सामने आ जाएंगे। अगर कोई समस्या होगी, तो उस पर विचार किया जाएगा।
वहीं पप्पू यादव और कन्हैया कुमार को राहुल गांधी की गाड़ी पर नहीं चढ़ने देने के मामले में दिलीप जायसवाल ने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना