ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

कांग्रेस का बड़ा दावा: बिहार में 3 करोड़ वोटरों के नाम लिस्ट से होंगे बाहर

बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर विवाद गहराया। कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर 3 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप लगाया, जबकि आयोग ने 35 लाख नाम हटाने की पुष्टि की है।

15-Jul-2025 02:44 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मतदाता सूची से नामों की भारी कटौती का दावा विपक्ष कर रहा है। कांग्रेस कह रही है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत करीब 35 लाख वोटरों के नाम हटाए जा रहे हैं,कांग्रेस के इस आंकड़े ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह संख्या हकीकत से बहुत कम बताई जा रही है। उनका दावा है कि कम से कम 3 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा सकते हैं,जिससे चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।


कांग्रेस का बड़ा आरोप: 3 करोड़ नाम हटाने की साजिश

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि राज्य से बाहर काम करने वाले करोड़ों मजदूरों के नाम इस पुनरीक्षण के दौरान बिना उचित प्रक्रिया के वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में 2 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड प्रवासी मजदूर हैं,जो देश के अन्य हिस्सों में रोजगार के लिए गए हैं। इसके अलावे 1 करोड़ से ज्यादा गैर-पंजीकृत श्रमिक भी बाहर रहते हैं। जबकि ये लोग स्थायी रूप से बाहर नहीं गए हैं,सिर्फ काम करने बाहर गए हैं,तो क्या उन्हें मतदाता सूची से हटाना जायज है?


उन्होंने यह भी कहा कि बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) सिर्फ एक ही फॉर्म लोगों को दे रहे हैं,जिससे मतदाता सत्यापन की प्रक्रिया अपूर्ण और एकतरफा बन रही है। इससे बड़ी संख्या में लोगों को जानकारी दिए बिना ही लिस्ट से बाहर कर दिया जा रहा है। वही चुनाव आयोग ने इस मुद्दे पर स्पष्ट किया है कि राज्य में 25 जून से 25 जुलाई तक चलने वाले मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 12.55 लाख मतदाताओं की मौत हो चुकी है, 17.37 लाख मतदाता राज्य से स्थायी रूप से बाहर चले गए हैं और 5.76 लाख लोग एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत पाए गए हैं, जिनका नाम हटाया जाएगा। इस तरह कुल मिलाकर 35 लाख नामों की कटौती तय मानी जा रही है। आयोग का कहना है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह नियमबद्ध और पारदर्शी तरीके से की जा रही है, और किसी भी व्यक्ति को मनमाने ढंग से सूची से नहीं हटाया जा रहा।


वोटर लिस्ट में आधार और राशन कार्ड की भूमिका

राजेश राम ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने मतदाता पहचान को सत्यापित करने के लिए जिन 11 दस्तावेजों को मान्य किया है, उनमें पहले आधार कार्ड और राशन कार्ड शामिल नहीं किए गए थे। इससे भी बड़ी संख्या में मतदाताओं की पहचान में भ्रम की स्थिति बनी और नाम हटाने की प्रक्रिया में अनावश्यक विसंगतियां उत्पन्न हुईं। उन्होंने कहा कि इस विषय पर महागठबंधन ने आंदोलन किया था,लेकिन सरकार और आयोग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।


बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर यह विवाद एक राजनीतिक तूफान का संकेत हो सकता है। विपक्ष को आशंका है कि मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम हटाकर चुनावी गणित को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। राजेश राम ने कहा कि यह सिर्फ संख्या का सवाल नहीं है,यह लोकतंत्र के मूल अधिकार का सवाल है। यदि करोड़ों मतदाताओं को उनके अधिकार से वंचित किया गया तो यह लोकतंत्र पर आघात होगा। मतदाता सूची सत्यापन अभियान अभी 25 जुलाई तक जारी रहेगा। इसके बाद चुनाव आयोग एक अंतिम वोटर लिस्ट जारी करेगा। कांग्रेस ने संकेत दिया है कि अगर उनके दावे के अनुरूप नामों की कटौती होती है,तो वे इसे लेकर आंदोलन और कानूनी कार्रवाई भी कर सकते हैं।