Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप
28-Nov-2024 12:20 PM
By Ganesh Samrat
PATNA: बिहार विधानसभा में शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के दौरान सदन में सिटिंग अरेंजमेंट को लेकर भारी बवाल हो गया। विपक्ष के विधायक सत्तापक्ष के तरफ़ आकर बैठ गए। इस दौरान पक्ष-विपक्ष के बीच खूब नोकझोंक हुई। आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र सीएम की कुर्सी तक पहुंच गए। मार्शल ने विदायक को जबरन खींचकर हटाया। भारी हंगामे के बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया।
दरअसल, चौथे दिन की कार्यवाही के दौरान आरजेडी विधायक आलोक मेहता ने सदन में सिटिंग अरेजमेंट को लेकर सवाल उठाया। जिसके बाद विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया और बेल में जा पहुंचे। इस दौरान आरजेडी विदायक भाई बीरेंद्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुर्सी तक जा पहुंचे और जोरदार हंगामा करने लगे।
विपक्ष के अन्य विधायकों ने भी आरजेडी विधायक का साथ दिया औऱ सिटिंग अरेंजमेट को लेकर बवाल कर दिया। इस दौरान विपक्ष के विधायक सत्तापक्ष की तरफ़ आकर बैठ गए और पक्ष-विपक्ष के बीच खूब नोकझोंक हुई। राजद विधायक भाई वीरेंद्र तो सीएम नीतीश की जगह लकड़ी पर जाकर बैठ गए।
बाद में मार्शन द्वारा भाई बीरेंद्र समेत सभी विधायकों को वहां से जबरन हटाया। भारी हंगामे के बाद विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने सदन की कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।