ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / politics / Bihar Vidhansabha Session: स्मार्ट मीटर को लेकर सदन के बाहर-भीतर संग्राम, RJD बोली-...

Bihar Vidhansabha Session: स्मार्ट मीटर को लेकर सदन के बाहर-भीतर संग्राम, RJD बोली- केंद्र-राज्य के बीच हुई बड़ी डील के तहत हो रहा खेल

28-Nov-2024 12:47 PM

By Ganesh Samrat

PATNA: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष ने स्मार्ट मीटर के मुद्दे को मजबूती के साथ उठाया है और सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग कर रहा है। विपक्षी विधायकों का कहना है कि सरकार चुपचाप तमाशा देख रही है जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और वरिष्ठ नेता भाई वीरेंद्र ने सदन से निकलने के बाद कहा कि स्मार्ट मीटर जनता को मार रही है और उनकी जेब को खाली कर रही है। सरकार तमाशा देख रही है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम लोगों ने पहले ही स्मार्ट मीटर का विरोध किया, अब इसका विरोध और भी ज्यादा तेज होगा।


भाई वीरेंद्र ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच बड़ी डील हुई है और इसी डील के तहत स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। भाई वीरेन्द में स्मार्ट मीटर को लेकर नीतीश सरकार और केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं।


उधर, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर महागठबंधन के विधायकों के प्रदर्शन पर कहा कि इनको प्रदर्शन करने दीजिए। सरकार पूरी तरह से स्मार्ट मीटर में जो गड़बड़ी है उसको ठीक भी कर रही है और लोगों को सही दर पर बिजली भी दे रही है। उन्होंने कहा कि इनका लालटेन का तेल खत्म हो चुका है और लालटेन फूट चुका है। 


वहीं उन्होंने जमीन सर्वे को लेकर बड़ा बयान दे दिया है और कहा है कि जो भी अधिकारी कर्मचारी इसमें भ्रष्टाचार करेंगे उनके खिलाफ सरकार ने कठोर कार्रवाई का निर्णय ले लिया है।