ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / politics / Bihar Vidhansabha Session: विधानसभा में एक दूसरे पर प्यार लुटाते दिखे चाचा-भतीजा, नीतीश-तेजस्वी...

Bihar Vidhansabha Session: विधानसभा में एक दूसरे पर प्यार लुटाते दिखे चाचा-भतीजा, नीतीश-तेजस्वी के बीच फिर से इशारों में हुई खास बात

28-Nov-2024 12:09 PM

By Ganesh Samrat

PATNA: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच इशारों ही इशारों में बात हुई थी। इसकी तस्वीरें सामने आने के बाद एक बार फिर से यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या नीतीश फिर से पलटी मारने वाले हैं? चौथे दिन की कार्यवाही के दौरान भी दोनों चाचा-भतीजा एक दूसरे पर प्यार लुटाते दिखे।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में पहले से मौजूद थे और तेजस्वी यादव लेट से विधानसभा पहुंचे थे। तेजस्वी यादव जब विधानसभा पहुंचे तो उस वक्त सदन में तक़रांकित प्रश्न चल रहा था। इसी बीच तेजस्वी अपनी जगह पर आकर बैठे थे, उस के कुछ देर बाद नीतीश कुमार और तेजस्वी की नज़रें टकराई तो CM ने हाथों से इशारा करते हुए तेजस्वी से पूछा कहा था कहा थे?


तेजस्वी आज काले कुर्ता में सदन पहुंचे थे, जैकेट नहीं पहने थे। एक दिन पहले ही जैकेट पहनने पर नीतीश ने टोका था। आज तेजस्वी ने हाथों से इशारा करते हुए जवाब दिया कि वह कही और से आये और रांची जाना है इस वजह से लेट हुआ। बता दें कि हेमंत सोरेन का आज शपथ ग्रहण समारोह है, जिसमें लालू-तेजस्वी को भी निमंत्रण मिला है। तेजस्वी ने सीएम नीतीश को बताया कि रांची भी जाना है, उधर की तैयारी की वजह से लेट आये।


इससे पहले बुधवार को भी सदन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच इशारों ही इशारों में बात हुई थी। जिसके बाद बिहार की सियासत में कयासों का बाजार गर्म हो गया था। तेजस्वी ने सामने से आकर कयासों को हवा देते हुए कहा था कि वह नीतीश कुमार का व्यक्तिगत तौर पर बहुत इज्जत करते हैं और बाकी बिहार की जनता समझ रही है।