Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
09-Mar-2025 03:09 PM
By First Bihar
Bihar vidhansabha election 2025: बिहार की राजनीति में विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गयी है ,ऐसे में राजनितिक गलियारों में सियासी हलचल तेज हो गई है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रविवार को मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोलते हुए उन्होंने दावा किया कि 2014-15 में उन्हीं के सुझाव पर नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री पद से हटाया था और खुद दोबारा मुख्यमंत्री बने थे।
प्रशांत किशोर ने कहा कि नवंबर 2014 में नीतीश कुमार उनसे मिलने दिल्ली आए थे। उस समय किसी ने नीतीश को बताया था कि नरेंद्र मोदी के चुनाव अभियान को सफल बनाने वाला व्यक्ति बिहार का है। इसी के बाद नीतीश ने उनसे मुलाकात की। (PK)के अनुसार, उस मुलाकात के दौरान उन्होंने नीतीश से पूछा कि जब जनता ने लोकसभा चुनाव में जदयू को हराया और उन्होंने मुख्यमंत्री पद क्यों छोड़ा? इस पर नीतीश ने प्रतिक्रिया देते हुए कह दिया कि उन्होंने बिहार की जनता के लिए बहुत काम किया था, फिर भी जनता ने वोट नहीं दिया, इसलिए उन्हें पद पर बने रहना सही नहीं लगा.
प्रशांत किशोर ने सुझाव दिया था कि नीतीश को दोबारा मुख्यमंत्री बनकर चुनावी रणनीति पर काम करना चाहिए। उनके इस सुझाव के बाद नीतीश कुमार ने अपने ही नियुक्त किए गए मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को हटाकर दोबारा मुख्यमंत्री पद पर आसीन हो गए। इसके बाद नीतीश कुमार ने बिहार की जनता से माफी भी मांगी, क्योंकि लोकतंत्र में मुख्यमंत्री पद छोड़कर किसी और को बिना जनादेश के नियुक्त करना उचित नहीं था।
CM नीतीश पर निशाना
प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की मौजूदा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आज उनकी सरकार को लोग लालू यादव के जंगलराज से भी बदतर मानते हैं।अभी फिलहाल चंद भ्रष्ट अधिकारीयों का बिहार में आधिपत्य है उन्होंने आरोप लगाया कि लालू के शासनकाल में अपराधियों का दबदबा था,अब उसके उलट अधिकारियों का जंगलराज है।
पीके ने आगे कहा कि एक समय था जब रेल मंत्री के पद पर रहते हुए नीतीश कुमार ने एक दुर्घटना के बाद नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दिया था, लेकिन कोविड महामारी के दौरान जब हजारों लोगों की मौत हुई, तब नीतीश घर में दुबके रहें और जनता की सुध लेने बाहर तक नहीं निकले थे ।
प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि 2020 के विधानसभा चुनाव में जदयू को सिर्फ 42 सीटें मिलीं थीं , जिससे साफ है कि पार्टी चुनाव हार गई थी। इसके बावजूद नीतीश कुमार बार-बार गठबंधन बदलकर मुख्यमंत्री पद पर बने रहने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि अब नीतीश कुमार की राजनीतिक नैतिकता समाप्त हो गई है और उनकी प्राथमिकता केवल 'कुर्सी बचाने' तक सीमित रह गई है.उनको अब बिहार की विकाश से कोई मतलब नही है |