ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल

Home / politics / बिहार विधान परिषद में RJD-JDU नेताओं के बीच भिडंत के बाद विपक्षी सदस्य...

बिहार विधान परिषद में RJD-JDU नेताओं के बीच भिडंत के बाद विपक्षी सदस्य दिनभर के लिए सस्पेंड, क्या बोलीं राबड़ी देवी?

बिहार विधान परिषद में मंगलवार को आरजेडी और जेडीयू नेताओं के बीच हाथापाई और जमकर हंगामा हुआ। सभापति ने विपक्षी सदस्यों को दिन भर के लिए सस्पेंड कर दिया। हंगामे की वजह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राबड़ी देवी पर किए गए शब्द बताए जा रहे हैं।

10-Feb-2026 02:29 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Assembly: बिहार विधान परिषद में मंगलवार को कार्यवाही के दौरान जबरदस्त हंगामा हुआ। सदन में इतनी तनावपूर्ण स्थिति बनी कि हाथापाई तक की नौबत आ गई और मार्शल को बीच-बचाव करना पड़ा।


इस झड़प में आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह और जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी शामिल थे। सभापति ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विपक्ष के सभी सदस्यों को दिन भर के लिए सस्पेंड कर दिया। मार्शलों ने सभापति के आदेश के अनुसार विपक्षी सदस्यों को सदन से बाहर किया।


हंगामे की वजह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सोमवार को राबड़ी देवी को लेकर किए गए शब्दों को विपक्ष द्वारा गंभीर रूप से विरोध करना था। सभापति ने कहा कि सत्ता पक्ष के सदस्यों द्वारा लिखित आवेदन मिला है कि विपक्ष सदन की कार्यवाही बाधित कर रहा है, और उनका यह विशेष अधिकार है कि वह मामले की जांच के लिए कार्रवाई करें।


इसके अलावा, सदन में प्रवेश से पहले ही विपक्षी नेताओं ने विधान परिषद परिसर में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत विपक्ष के नेताओं ने मुख्य गेट पर तख्ती लेकर नारेबाजी की। आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने तंज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री होश-ओ-हवास में नहीं हैं, कभी किसी का नकाब उतार देते हैं तो कभी किसी की टोपी, और सोमवार को राबड़ी देवी के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया।


सदन से निकलने के बाद विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने कहा कि सदन में हमारी बातों पर सुनवाई नहीं हुई त इसके विरोध में हमलोग बाहर जाएंगे ही। जब आसन से ही आदेश मिल गया कि सदन से बाहर जाइए तो हमलोग 12 घंटा के लिए बाहर निकल गए। राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की गरिमा को भूल गए हैं।


राबड़ी देवी ने कहा कि वह तो सदन में लड़का और लड़की बोलते हैं। हमलोगों के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, अपने बयान के लिए मुख्यमंत्री को सदन में माफी मांगना चाहिए।