ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..

बिहार विधान परिषद में उठा मुखिया-सरपंच को हथियारों का लाइसेंस देने का मामला, गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया जवाब

Bihar Assembly: बिहार विधान परिषद में पंचायत प्रतिनिधियों को हथियार का लाइसेंस समय पर जारी करने का मुद्दा उठाया गया। गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में जवाब देते हुए सभी डीएम और एसपी को निर्देश देने की जानकारी दी।

Bihar Assembly
© Bihar Vidhan Parishad TV
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Assembly: बिहार विधान परिषद में विपक्ष के सभी सदस्यों को दिन भर के लिए सस्पेंड कर दिया हालांकि इस बीच सदन में दूसरी पाली की कार्यवाही जारी है। विधान परिषद में पंचायत प्रतिनिधियों को हथियारों का लाइसेंस देने में हो रही देरी को लेकर सवाल उठा, जिसका जवाब डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सदन में दिया।


दरअसल, विधान परिषद सदस्य महेश्वर सिंह ने सदन में पंचायत जन प्रतिनिधियों को शस्त्र का लाइसेंस समय सीमा के भीतर निर्गत करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान गांव-कस्बों में द्वेष बढ़ता है, जनप्रतिनिधियों की हत्या के कारण अबतक कितने ही उपचुनाव सरकार ने कराए हैं। कितने ही जनप्रतिनिधियों अबतक मारे जा चुके हैं। सरकार समय सीमा के भीतर पंचायत जनप्रतिनिधियों को हथियार का लाइसेंस उपलब्ध कराए।


सदन में सरकार की तरफ से जवाब देते हुए गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रावधानों के मुताबिक पंचायती राज संस्थाओं और ग्राम कचहरियों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शस्त्र अनुज्ञप्ति के लिए प्राप्त आवेदन को निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादित करने के लिए राज्य के सभी डीएम और एसपी को निर्देश दिए गए हैं। 


सम्राट चौधरी ने विधान परिषद सदस्य से इस संकल्प को वापस लेने की मांग की, जिसपर विधान परिषद सदस्य महेश्वर सिंह ने इस संकल्प को वापस ले लिया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता