ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / आरजेडी की टिकट पर लालगंज से चुनाव लड़ेंगी पूर्व विधायक की पत्नी अन्नू...

आरजेडी की टिकट पर लालगंज से चुनाव लड़ेंगी पूर्व विधायक की पत्नी अन्नू शुक्ला, कहा..देर है लेकिन अंधेर नहीं

22-Jan-2025 10:06 PM

By First Bihar

vaishali political news: वैशाली में लालगंज की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला की पत्नी अन्नू शुक्ला ने आगामी विधानसभा चुनाव राजद से लड़ने की घोषणा कर दी है। लालगंज के मथुरापुर जनसंपर्क के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह ऐलान किया। 


अन्नू शुक्ला ने कहा कि लालगंज उनका परिवार है और वह यहां के हर घर से जुड़ी हुई हैं। लोग अपने बेटा व नेता मुन्ना शुक्ला के लिए रो रहे हैं लालगंज आज भी मुन्ना शुक्ला के बिना अंधेरा है लोग इंतजार कर रहे हैं की मुन्ना शुक्ला हमारा बेटा हमारा भाई आखिर कब वापस लालगंज आएंगे। लालगंज विधानसभा हमारा घर है हम यहां के बहू हैं और लालगंज के लोग सदैव मेरे लिए खड़ा रहते हैं और मैं भी लोगों के लिए खड़ा रहती हूं। मैं आरजेडी पार्टी में हूं और राजद पार्टी से 2025 में भी चुनाव लडूंगी।


जब लोगों ने बताया कि डायल 112 की पुलिस बहुत परेशान करती है बिना पैसा लिए जाने नहीं देती है। लोगों की बातें सुनकर अन्नू शुक्ला भी हैरान रह गयी कहने लगी सब लोग उनके लिए रो रहे हैं। उनके बिना लालगंज अंधेरा और सूना है। ये लोग इंतजार कर रहे हैं कि कब वो दिन आएगा कि शुक्ला जी मेरा बेटा मेरा भाई हमलोगों के बीच में रहे। 


लालगंज की जनता महान है इन लोगों का शुक्ला जी पर आशीर्वाद है हम तो बहू है। लालगंज विधानसभा मेरा घर है यहां की मैं बहू हूं। ये लोग जब भी हमें बुलाते हैं हम हाजिर हो जाते हैं। आरजेडी में हैं और इसी पार्टी से चुनाव लडूंगीं। चिंता नहीं करना है ईश्वर पर भरोसा है देर है लेकिन अंधेर नहीं।