Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
15-Jul-2025 05:16 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के सरकारी आवास पर श्रावण महोत्सव का विधिवत शुभारंभ और नाग पंचमी अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई माननीय मंत्रियों की उपस्थिति के बीच किया।
इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सावन सनातन के धर्म, संस्कृति और प्रकृति से जुड़ी एक गहन परंपरा का महीना है। यह विरासत के साथ विकास की भावना को भी जगाता है और नागपंचमी तो श्रद्धा, शांति और रक्षा का पावन पर्व है।
विजय सिन्हा ने कहा कि सावन माह और विशेष रूप से नाग पंचमी का अवसर समाज को भय और भ्रम से मुक्त होकर सुख, शांति और समृद्धि की राह पर ले जाने की कामना का पर्व है। आज बिहार में इस भावना को धरातल पर साकार करने की जरूरत है। भगवान महादेव बिहार को राजीनीतिक और सामाजिक विष से मुक्त करें। लोग सकारात्मक मानसिकता और अराजकता की मानसिकता के बीच के अंतर को समझें। हर समाज के लोग आपस में मिलकर विकसित बिहार के संकल्प में साझीदार बनें।
उन्होंने आगे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में 1 करोड़ रोजगार और निवेश के अनुकूल माहौल बनाने में जुटे हैं। इस प्रयास में आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का भी पर्याप्त मार्गदर्शन और सहयोग हमें मिल रहा है। इसीलिए प्रधानमंत्री जी बिहार के विकास की सौगात लेकर बार-बार बिहार आ रहे हैं। इस सावन माह में भी आगामी 18 तारीख को वे भगवान सोमेश्वर महादेव की धरती मोतिहारी आ रहे हैं। निश्चित रूप से इससे पूरे बिहार में सकारात्मक संदेश जाएगा।