1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
06-Feb-2025 07:05 PM
By Tahsin Ali
sarad pawar purnea: आगामी 27 फरवरी को NCP शरद चंद्र पावर गुट के सुप्रीमों शरद पवार पूर्णिया आ रहे हैं। जिसे लेकर प्रदेश से लेकर ज़िला तक तैयारियां शुरू कर दी गयी है। पूर्णिया में गुरुवार को नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राहत कादरी ने पूर्णिया और अररिया ज़िले के कार्यसमिति के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए शरद पवार के बिहार दौरे और पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी।
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राहत कादरी ने बताया कि 20 साल बाद एनसीपी शरद चंद्र पवार गुट के सुप्रीमों शरद पवार का पूर्णिया आगमन हो रहा है । जिसकी तैयारियां जोरों पर है । शरद पवार आगमन के लिए पार्टी भी मजबूती के साथ खड़ी है। पार्टी आगामी चुनावी में अकेले 150 सीटों पर लड़ने की तैयारी कर रही है। लोकसभा में इंडिया एलायंस का हिस्सा रही एनसीपी शरद चंद्र पवार गुट इस बार बिहार में अकेले लड़ने को तैयार है। सीमांचल में 20 से अधिक सीटों पर तैयारियां हो रही है ।
सीमांचल में एनसीपी का पहले भी दबदबा रहा है । कटिहार से तारिक अनवर सांसद रहे हैं । इसके अलावा कई बार विधायक चुने जा चुके है । इस लिहाज़ से सीमांचल में एनसीपी अगर गठबंधन में भी चुनाव लड़ती है तो उन्हें सीमांचल में हिस्सेदारी की उम्मीद रहेगी । प्रदेश अध्यक्ष राहत कादरी ने कहा कि गठबंधन में चुनाव लड़ने का फैसला सुप्रीमो करेंगे। लेकिन हमारी तैयारी अकेले डेढ़ सौ सीटों पर है ।
गौरतलब है कि वर्ष 2005 में आखरी बार शरद चंद्र पवार पूर्णिया आए थे, जहां रंगभूमि मैदान में सभा को संबोधित किया था । 20 साल बाद शरद पवार एक बार खुद पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने आ रहे हैं । शरद पवार के साथ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले भी रहेंगी । इनके अलावा पार्टी के कई बड़े चेहरे नज़र आएंगे ।