ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

Bihar Politics: पिट गया PK का आंदोलन...बिना मतलब बाराती का 'फूफा' बन बैठे हैं प्रशांत किशोर - BJP

Bihar Politics भारतीय जनता पार्टी ने प्रशांत किशोर पर बड़ा हमला बोला है. बीजेपी ने कहा है कि पीके बिना मतलब के बाराती का फूफा बने बैठे हैं.

Bihar Politics,prashant kishore

06-Jan-2025 03:47 PM

By First Bihar

Bihar Politics: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता  प्रभाकर कुमार मिश्र ने प्रशांत किशोर पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि बिहार में पीके का आंदोलन और उनकी राजनीति पूरी तरह पिट चुकी है। प्रशांत किशोर छात्रों को गुमराह कर अपनी राजनीति चमकाना चाहते थे, लेकिन यह  बिहार है। बिहार के लोग असली और नकली को परखना अच्छी तरह जानते हैं। यहां के लोग उड़ती चिड़िया को भी हल्दी लगाना जानते हैं। 

उन्होंने कहा कि दो नाव पर सवार होने से क्या होता है, प्रशांत किशोर अब अच्छी तरह समझ गये होंगे। इसी को कहा जाता है, 'न ख़ुदा ही मिला और न विसाल-ए-सनम।' प्रशांत किशोर न तो पूरी तरह नेता बन पाये और न ही अब चुनावी रणनीतिकार रहे। कहां तो उनका अच्छा कारोबार चल रहा था, लेकिन नेता बनने का उनपर भूत सवार हो गया और जो हश्र हुआ, वह सबके सामने है। प्रशांत किशोर को अहले- सुबह गिरफ्तार कर लिया गया और उनका आंदोलन फुस्स हो गया।‌ श्री मिश्र ने कहा कि बिहार में कानून का राज है, चाहे कोई भी हो, जो  भी कानून को हाथ में लेगा उसे अदालत के कटघरे में खड़ा होना पड़ेगा। प्रशांत किशोर ने भी कानून का उल्लंघन किया। उनपर प्रतिबंधित क्षेत्र में गैर-कानूनी ढंग से धरना-प्रदर्शन करने का आरोप है।

भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने कहा हालांकि शर्तों के साथ 25 हजार मुचलके पर कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। लेकिन, अब जेल में अनशन करने का पैतरा कर रहे हैं। इसे पीके की नासमझी ही कही जायेगी, जब बीपीएससी पीटी की पुनर्परीक्षा हो चुकी, बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए और अभ्यर्थियों में किसी तरह का रोश नहीं है, तब पीके बिना मतलब बाराती में फूफा बने हुए हैं। असल में पीके की मंशा नाखून कटवा कर शहीद का दर्जा पाने की है। लेकिन, ऐसा कभी नहीं होगा।