ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / Bihar politics: AI की मदद से नीतीश को पटखनी देने की तैयारी में...

Bihar politics: AI की मदद से नीतीश को पटखनी देने की तैयारी में तेजस्वी, कामयाब होंगे या उल्टा पड़ेगा दांव?

Bihar politics: 2020 कोरोना काल के दौरान हुए चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने वर्चुअल प्रचार पर विशेष ध्यान दिया था जिसका फायदा उन्हें परिणामों में देखने को भी मिला था, अब तेजस्वी AI का प्रयोग कर नीतीश को पटखनी देनें की योजना बना रहे हैं.

01-Mar-2025 03:23 PM

By FIRST BIHAR

Bihar politics: 2020 में कोरोना की शुरुआत हुई थी और उसी दौरान विधानसभा चुनाव भी होने थे, लोग बाग़ घरों में कैद थे और तमाम चुनावी सभाओं पर या तो रोक लगा दी गई थी या उन पर पूरी तरह से नियंत्रण रखा गया था, इस समय नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने वर्चुअल प्रचार का सहारा लिया था और इस मामले में बीजेपी तक को पीछे छोड़ दिया था, राजद तो इस मामले में काफी पीछे रह गई थी, इसका फायदा नीतीश कुमार को रिजल्ट में मिला और अब तेजस्वी यादव अपनी पिछली गलती से सीख कर AI का उपयोग धरल्ले से करने जा रहे हैं.


जिसका उदाहरण तब देखने को मिला जब शनिवार को तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमले के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लिया और एक मजेदार कार्टून मीम शेयर किया जिसमें एक बुजुर्ग दुसरे से कह रहे ”भैया चलो अब इस 20 साल पुरानी खटारा सरकार को भी हटा देते हैं’, बता दें कि यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा और तेजस्वी यादव की यह व्यंगात्मक पोस्ट इस बात की ओर इशारा करती है कि आने वाले समय में भी उनकी पार्टी AI की मदद से इसी तरह नीतीश कुमार की सरकार पर आक्रमण करती रहेगी.


अपनी पिछली गलती से सीख चुके तेजस्वी इस बार पूरी तैयारी में हैं और किसी भी हाल में इस मामले में पीछे नहीं रहना चाहते. बताते चलें कि इस बार के विधानसभा चुनाव में हर राजनितिक दल धरल्ले से Ai का उपयोग करते देखे जाएंगे, पिछले चुनाव में जदयू ने jduonline के प्रोजेक्ट के माध्यम से इस मामले में बाजी मारी थी, इस प्रोजेक्ट की कमान उस समय संजय झा ने संभाली थी जो कि वर्तमान में जदयू के कार्यकारी रास्ट्रीय अध्यक्ष हैं.


इस प्रोजेक्ट का मकसद नीतीश कुमार के सन्देश को पार्टी के हर लेवल के कार्यकर्ताओं तक पहुँचाना था, जो कि सफल रहा था, हालाँकि इस बार AI का उपयोग पूरी तरह से किया जायेगा और तमाम पार्टियाँ अभी से ही इसके जरिए कार्टून, मीम्स, पोस्टर्स इत्यादि बनने में और एक दुसरे पर हमला करने में जुट गई हैं, जिसमें तेजस्वी यादव फिलहाल आगे चलते दिखाई दे रहे हैं.


देखना दिलचस्प होगा कि तेजस्वी का यह दाव इस बार के चुनाव परिणाम में कितना असर डाल पाता है, क्या वाकई में जनता इस बार 20 साल पुरानी खटारा सरकार को हटाएगी और तेजस्वी को CM बनाएगी? या एक बार फिर से नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री का ताज धारण करेंगे?