घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड
06-Mar-2025 08:06 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Politics: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। बिहार चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने अपनी ही पार्टी को नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद, पार्टी बिहार चुनाव में आखिरी समय की जल्दबाजी नहीं कर सकती। तारिक अनवर के अनुसार पार्टी जल्द से जल्द राजद और अन्य दलों के साथ गठबंधन पर स्पष्टता लाए और समन्वय बैठकें शुरू करे। क्योंकि बीजेपी-जेडीयू गठबंधन पहले से ही चुनाव की तैयारियों में जुटा है।
एक मीडिया इंटरव्यू में तारिक अनवर ने कहा कि हाल के विधानसभा चुनावों के खराब प्रदर्शन से सबक लेकर कांग्रेस नेतृत्व को बिहार में राजद और अन्य दलों के साथ गठबंधन पर तुरंत स्पष्टता लानी चाहिए। समय रहते समन्वय बैठकें शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 'हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद बिहार का आगामी चुनाव विपक्ष के लिए और भी महत्वपूर्ण हो गया है। यह न केवल राज्य में, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी महत्वपूर्ण है। कांग्रेस और हमारे सहयोगियों के लिए बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन को हराना बेहद जरूरी है। इसलिए कांग्रेस बिहार चुनाव की तैयारियों के लिए चुनाव की तारीखों से कुछ हफ्ते पहले, आखिरी समय में जल्दबाजी करने का जोखिम नहीं उठा सकते।'
तारिक अनवर ने कहा कि यह उचित समय है कि हम गठबंधन की बारीकियों को अंतिम रूप देने के लिए समन्वय समितियों की बैठकें शुरू करें। सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, राजद को भी, हमारे गठबंधन के मुख्य दल के रूप में, गठबंधन की शुरुआती चुनावी तैयारी के लिए पहल करनी चाहिए।