Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक
24-Mar-2025 07:20 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार की ओर से मुख्यमंत्री आवास पर रविवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, लेकिन इसमें कई मुस्लिम संगठनों ने जाने से इनकार कर दिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी का इमारत-ए-शरिया सहित कई धार्मिक मुस्लिम संगठनों द्वारा बायकॉट किया गया साथ ही इफ्तार पार्टी में कैमरा और मोबाइल पर पाबंदी लगाई गई थी। जिसे लेकर विपक्ष नीतीश कुमार पर हमलावर है।
इसी कड़ी में लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। रोहिणी ने सीएम नीतीश की मानसिक हालत पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट के जरिये रोहिणी ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है। रोहिणी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि, 'मोबाईल फोन्स और मीडिया के कैमरे पर पाबंदी के साथ कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की इफ्तार पार्टी, जिसका अल्पसंख्यक समुदाय के सात संगठनों ने बहिष्कार किया , को संपन्न करा दिया गया'।
रोहिणी ने आगे लिखा 'पाबंदियों का मकसद साफ़ है "न रहेंगे कैमरे , न पब्लिक डोमेन में आएंगीं मुख्यमंत्री जी की अटपटी हरकतें , न मुख्यमंत्री जी की दिमागी हालत पर उठेंगे सवाल" ...मगर अब पर्दा डालने से क्या फायदा, जब मुख्यमंत्री जी की मानसिक स्थिति पर नहीं रहा कोई संशय बरकरार ..'