आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल
17-Mar-2025 10:29 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष एक बार फिर से सरकार पर हमलावर हो गया है। आसकर आरजेडी इसे मुद्दा बनाकर सरकार के घेरने की कोशिश कर रही है। लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स के जरिए सीएम नीतीश से बढ़ते अपराध को लेकर सवाल पूछा है तो वहीं चिराग पासवान पर भी हमला बोला है।
रोहिणी ने बिहार में हाल के दिनों में हुई अपराध की घटनाओं की पेपर कटिंग शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, “नीतीश कुमार जी .. आत्म - मुग्धता के दायरे की जकड़न से बाहर निकल इन खबरों पर भी जरा गौर फरमाईए और खुद तय कर लीजिए कि " बिहार में किसका राज है और कैसे आपके शासनकाल में बुलंद हौसलों वाले अपराधियों के आगे पुलिस - प्रशासन भी बेबस - लाचार व् मजबूर है"।
उन्होंने आगे लिखा, “नीतीश कुमार जी .. वर्त्तमान बिहार में कानून - व्यवस्था की स्थिति को अगर कम शब्दों में बयां करूँ तो " अपराधियों के तमंचे के इशारे पर पुलिस - प्रशासन नाचने को मजबूर है और पुलिस - प्रशासन का रसूख अपराधियों से पनाह मांग रहा है"।
रोहिणी आगे लिखती हैं, “नीतीश कुमार जी.. पुलिस - प्रशासन की ऐसी मजबूरी- लाचारी की एकमात्र वजह आप हैं , मुख्यमंत्री सह गृह - मंत्री होने व् अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की आपकी (अपनी ) बड़ी-बड़ी बातों के बावजूद आपके शासनकाल की हकीकत तो यही रही कि " कानून - व्यवस्था का मसला आपकी प्राथमिकताओं में कभी शामिल रहा ही नहीं और आप अपने खुद के चेहरे को चमकाने की कवायद को ही सुशासन- कानून का राज कहने - बताने में मशगूल रहे"।
साथ ही साथ रोहिणी ने चिराग पासवान पर भी हमला बोला है। चिराग पासवान का होली में डांस करते हुए वीडियो शेयर कर रोहिणी ने लिखा, “खुद को मोदी जी का हनुमान बताने वाले इस शख्स के साथ जम कर ठुमके लगा रहे सुरक्षा - कर्मियों को भी सस्पेंड किया जाएगा क्या ? .. अजब दस्तूर, विरोधाभासी चरित्र है भाजपा , उसके गठबंधन के साथियों और भाजपा की पोसुआ मीडिया का " खुद ( अपने) करें तो रासलीला और दूसरों के करने पर लाल - पीला"।