Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
05-Mar-2025 10:28 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार विधानमंडल के दोनों ही सदनों में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान काफी गहमागहमी देखने को मिली। इस दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार की बखिया उधेड़ दी तो वहीं खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोर्चा संभालते हुए विपक्ष को करारा जवाब दिया। इस दौरान सीएम काफी गुस्से में नजर आए। सदन में सीएम नीतीश कुमार के गुस्से पर लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी ने तंज किया है।
रोहिणी आचार्य ने एक्स के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी है। रोहिणी ने लिखा, “तेजस्वी जब भी चाचा जी को उनके शासनकाल के वीभत्स चेहरे को देखने - दिखाने के लिए आईना दिखाता है, तो तिलमिलाहट में चाचा जी चीखने - चिल्लाने लगते हैं , उसे (तेजस्वी को) बच्चा बताने लगते हैं , चाचा जी का ब्लड - प्रेशर हाई हो जाता है , चाचा जी के पास तर्कों - तथ्यों का टोंटा पड़ जाता है”
रोहिणी ने आगे लिखा, “चाचा जी को चीखते-चिल्लाते देख बड़ी चिंता होती है , उम्र के इस पड़ाव पर आँखें तरेर चीखना - चिल्लाना सेहत के लिए नुकसानदेह होता है .. मगर ये समझने को खुद को समझदार कहने - बताने वाले चाचा जी तैयार ही नहीं हैं”
रोहिणी आगे लिखती हैं, “चाचा जी के लिए विनम्र सलाह है " चीखने - चिल्लाने से परहेज करिए , सदन में आईए तो यथोचित होम - वर्क कर आईए , नेता प्रतिपक्ष व् विपक्ष के द्वारा बताए - दिखाए जा रहे सच को स्वीकारिए और घिसे - पिटे राग अलापना छोड़ तार्किक व् तथ्यपरक बातें करिए .. अपने ही गठबंधन के साथियों के द्वारा आपके लिए पैदा की गयीं दुश्वारियों की खीज सदन में मत निकालिए " .. चाचा जी .. बात - बात पर आपकी झुंझलाहट - बौखलाहट व् खीज आपकी कमजोरी - लाचारी को दर्शाती है”।