ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / politics / Bihar Politics: बिहार चुनाव को लेकर सोनिया गांधी के दामाद का बड़ा बयान,...

Bihar Politics: बिहार चुनाव को लेकर सोनिया गांधी के दामाद का बड़ा बयान, कहा-'तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस का गठबंधन होता है तो…' लालू के बचाव में भी बोले वाड्रा

Bihar Politics: रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि बीजेपी..लालू यादव के परिवार को परेशान कर रही है। ये बिल्कुल गलत है, जब भी कोई चुनाव होता है तो विपक्ष के उम्मीदवार को परेशान किया जाता है।

28-Mar-2025 09:22 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar Politics: बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर सभी राजनीतिक दल जोरशोर से तैयारी में जुटे हैं। इसी बीच गठबंधन को लेकर कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) ने बड़ा बयान दिया है।


 वाड्रा ने कहा है कि यूपी-बिहार जैसे राज्यों में कांग्रेस की स्थिति सुधारने के लिए पार्टी को लोगों के बीच रहना चाहिए। उनकी समस्याएं सुननी चाहिए और उसका समाधान निकालना चाहिए। साथ ही जो वादे किए जाते हैं, उन्हें पूरे करने चाहिए। रॉबर्ट वाड्रा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी लालू यादव के परिवार को परेशान कर रही है। 


उन्होंने कहा कि ये बिल्कुल गलत है। जब भी कोई चुनाव होता है तो विपक्ष के उम्मीदवार को परेशान किया जाता है। रॉबर्ट वाड्रा ने आगे कहा कि अगर बिहार में तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस का गठबंधन होता है तो कांग्रेस और लालू परिवार को लाभ होगा। साथ ही इसका फायदा बिहार की जनता को भी मिलेगा।