ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / Bihar Vidhansabha Chunav 2025:इंडिया ब्लॉक में CM फेस को लेकर विवाद, RJD और...

Bihar Vidhansabha Chunav 2025:इंडिया ब्लॉक में CM फेस को लेकर विवाद, RJD और Congress आमने-सामने

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही INDIA ब्लाक में में CM फेस को लेकर विवाद हो गया है .कांग्रेस के लीडर और भागलपुर से विधायक अजीत शर्मा ने तेजस्वी यादव की उम्मीदवारी को लेकर क्वेश्चन उठा दिया है |

05-Mar-2025 03:16 PM

By First Bihar


Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : RJD MLC कारी शोएब ने कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा, "अजीत शर्मा की क्या औकात है, जो यह तय करेंगे कि बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा?"

इधर, बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "सदन में तेजस्वी यादव ने कांग्रेस का पर्दाफाश किया था, इसी वजह से अब कांग्रेस उनकी मुख्यमंत्री उम्मीदवारी पर सवाल उठा रही है।"

वहीं ,RJD विधायक अख्तरुल इमान ने भी तेजस्वी यादव के समर्थन में बयान देते हुए कहा, "तेजस्वी यादव महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार थे और रहेंगे। इस पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए। वह अपने दम पर महागठबंधन को जीत दिलाने की क्षमता रखते हैं।"

दूसरी ओर कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने स्पष्ट किया कि "महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर अभी कोई औपचारिक निर्णय नहीं लिया गया है। यह निर्णय राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और लालू यादव आपसी बातचीत के बाद करेंगे।" उन्होंने आगे कहा कि "आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 70 से कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी, बल्कि 70 से अधिक सीटों की मांग करेगी।"