ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / Bihar Politics: होली में नशे में धुत दिखे JDU विधायक! RJD ने वीडियो...

Bihar Politics: होली में नशे में धुत दिखे JDU विधायक! RJD ने वीडियो शेयर कर खोल दी शराबबंदी की पोल, बताया ‘सुशासन’ की पराकाष्ठा

17-Mar-2025 02:32 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: होली के दौरान एक जेडीयू विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि जेडीयू विधायक शराब के नशे में धुत हैं। आरजेडी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जेडीयू विधायक का वीडियो शेयर किया है और कहा है कि यह होली का हुड़दंग नहीं है, बल्कि सुशासन की पराकाष्ठा है।


आरजेडी ने एक्स पर जेडीयू विधायक अमन भूषण हजारी का वीडियो शेयर किया है। एक मिनट के वीडियो के जरिए आऱजेडी ने शराबबंदी की हकीकत बताने की कोशिश की है। आरजेडी ने दावा किया है कि जेडीयू विधायक ने होली के दिन शराब पी रखी थी। वीडियो में जेडीयू विधायक एक फिल्मी गाने पर झूमते दिख रहे हैं हालांकि यह दावा आरजेडी का है फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


आरजेडी ने लिखा, बेहोश अचेत CM नीतीश कुमार की "शराबबंदी" के नए प्रचारक उनके खास, शराब के नशे में धुत माननीय विधायक अमन भूषण हजारी! यह होली का हुड़दंग नहीं है, बल्कि "सुशासन" की पराकाष्ठा है! कुर्सी कुमार के अहंकार के कारण इसी शराबबंदी में लाखों गरीबों ने कितने ही साल सलाखों के पीछे बिता दिए!” 


राष्ट्रीय जनता दल ने आगे लिखा, “भाजपा और जदयू के लिए अवैध वसूली का प्रपंच है शराबबंदी! पर गोदी मीडिया ने अगर खबर चलाई तो नीतीश कुमार और ऊपर नरेंद्र मोदी विज्ञापन बंद कर देंगे! है ना? क्यों दोहरे चरित्र की गोदी मीडिया वाले CM या उनकी भुंजा पार्टी से या कभी गोपाल मंडल, पप्पू पांडे, अनंत सिंह, सुनील पांडे, अखिलेश सिंह इत्यादि पर सवाल नहीं पूछती?”