Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल
01-Apr-2025 12:00 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Politics: सोशल मीडिया पर इन दिनों Ghibli Style फोटो का ट्रेंड चल रहा है। आम से लेकर खास तक अपनी घिबली स्टाइल फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपनी घिबली स्टाइल फोटो शेयर करते हुए बीजेपी और एनडीए की सरकार पर निशाना साधा है।
अपनी Ghibli Style फोटो के साथ तेजस्वी यादव ने BJP-NDA पर हमला बोलते हुए लिखा है कि- ‘आरक्षण चोर जवाब दें’। हमारी सरकार द्वारा 17 महीनों के अल्प कार्यकाल में दलितों-आदिवासियों एवं पिछड़ों-अतिपिछड़ों के लिए बढ़ाई गई। 65 प्रतिशत आरक्षण सीमा को बीजेपी-एनडीए की केंद्र सरकार ने संविधान की 9वीं अनुसूची में नहीं डाला क्योंकि ये आरक्षण चोर अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा-अतिपिछड़ा वर्ग के युवाओं को 16 प्रतिशत आरक्षण का सीधा नुकसान कर इन वर्गों की लाखों नौकरियां हड़प रहे हैं।'
इससे पहले सोमवार को तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि 'हमारी सरकार बनी तो बिहार में बाढ़ नियंत्रण पर काम करेंगे... 20 बरस से बिहार में क्या तालिबान की सरकार है? उपलब्धि के नाम पर कुछ नहीं तो कुछ भी फेंक दो। ये लोग इतना झूठ कहां से लाते है?'