Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
07-Jan-2025 01:51 PM
By First Bihar
Bihar Politics: बिहार की सियासत में पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर तरह-तरह की चर्चा की जा रही ह। आरजेडी लगातार दावा कर रही है कि मकर संक्रांति के मौके पर बिहार में बड़ा सियासी खेला होने वाला है। इसी बीच अब प्रशांत किशोर की पार्टी ने भी दावा किया है कि मकर संक्रांति के बाद नीतीश कुमार की विदाई तय है।
दरअसल, प्रशांत किशोर प्रकरण के बीच उनकी पार्टी की तरफ से पटना की सड़कों पर बिहार में सत्ता परिवर्तन से जुड़े पोस्टर लगाए गए हैं। 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर दो जनवरी से आमरण अनशन कर रहे जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर को सोमवार को गांधी मैदान से गिरफ्तार कर लिया गया था हालांकि शाम में उन्हें कोर्ट से बिना शर्त जमानत मिल गई थी।
अब उनकी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। पटना की सड़कों पर जन सुराज की ओर से पोस्टर लगाया गया है। जनसुराज के नेता बैनर-पोस्टर के माध्यम से नीतीश सरकार को घेरते दिख रहे हैं। प्रशांत किशोर की पार्टी के नेता विकास कुमार ज्योति की तरफ से लगवाए गए बैनर में मकर संक्रांति के बाद बिहार में सत्ता परिवर्तन का दावा किया गया है।
पोस्टर में लिखा गया है, "कुछ लेकर जाएंगे कुछ देकर जाएंगे." इस बैनर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक तस्वीर ट्रेन के ऊपर लगाई गई है। ठीक नीचे लिखा गया है, "मकर संक्रांति के बाद श्रमजीवी ट्रेन पकड़कर चाचा जी नालंदा लौट जाएंगे." कुल मिलाकर बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान जहां प्रशांत किशोर सियासत का केंद्र बने हुए हैं वहीं अब उनकी पार्टी के नेता भी नीतीश सरकार पर हमलावर हो गए हैं. मकर संक्रांति के बाद मुख्यमंत्री को उनके गृह जिले वापस लौटने की बात कह रहे हैं.
उधर, मंगलवार को आमरण अनशन की वजह से प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ गई है। 07 जनवरी की सुबह मेडिकल की टीम प्रशांत किशोर के चेकअप के लिए पहुंची थी। जांच के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की बात कही गई। इसके बाद प्रशांत किशोर को एंबुलेंस से मेदांता अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि उन्हें गैस और डिहाइड्रेशन की शिकायत है।