Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
22-Mar-2025 08:51 PM
By RAMESH SHANKAR
Bihar Politics: समस्तीपुर में एक प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों ने जब प्रशांत किशोर से सवाल किया की आपको बीजेपी की बी टीम कहा जा रहा है। यह सवाल सुनते ही प्रशांत किशोर मीडियाकर्मी पर उखड़ गए और खूब भड़ास निकाली।
दरअसल, समस्तीपुर में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भाजपा के "बी टीम" कहे जाने पर कड़ा विरोध किया। उन्होंने मीडिया से कहा, "कौन कह रहा है मुझे बी टीम? क्या आपको हिम्मत है कि तेजस्वी यादव से पूछें कि आरजेडी, भाजपा की बी टीम है?"
प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि भाजपा मुसलमानों को डर दिखाकर उनका वोट लेती रही है। लेकिन अब जब मुसलमान जनसुराज के साथ आ गए हैं, तो भाजपा हमें उनकी बी टीम बता रही है। इसके बाद, जब प्रशांत किशोर से पूछा गया कि वे शराबबंदी खत्म करने की घोषणा कर रहे हैं, जिससे महिला वोटरों में नाराजगी हो सकती है, तो उन्होंने कहा, "हम इस रिस्क को लेने के लिए तैयार हैं, और जो हम आगे करेंगे, वह लोगों को जरूर बताएंगे।
उन्होंने कहा कि जिनका हम पर विश्वास है, वही हमारा समर्थन करें। बिहार में शराबबंदी को खत्म करना विकास के लिए जरूरी है। वैसे भी बिहार में शराबबंदी कहां है? यह सिर्फ गरीबों को परेशान करने का एक तरीका बन गया है। प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर बताया और उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा जेडीयू को बेनकाब करना चाहती है और आगामी चुनावों में इसका फायदा उठाने की योजना बना रही है।