ब्रेकिंग न्यूज़

Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला

Bihar Politics: बीजेपी में वापसी के बाद अमित शाह और नड्डा से मिले पवन सिंह, शाहाबाद में होने जा रहा कौन सा सियासी खेल?

Bihar Politics: लोकसभा चुनाव में बागी तेवर अपनाने के बाद भोजपुरी स्टार पवन सिंह की बीजेपी में वापसी हो गई है। अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद अब 5 अक्टूबर को इसकी औपचारिक घोषणा होगी। शाहाबाद क्षेत्र में सियासी समीकरण बदलने की चर्चा तेज है।

30-Sep-2025 04:10 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने वाले भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की बीजेपी में वापसी हो गई है हालांकि इसका औपचारिक एलान आगामी 5 अक्टूबर को होगा। उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात के बाद पवन सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद ऐसा माना जा रहा है कि शाहाबाद में बड़ा सियासी खेल होने जा रहा है।


दरअसल, साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में पवन सिंह बिहार के आरा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन बीजेपी ने उन्हें पश्चिम बंगाल के आसनसोल से पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया था। इससे नाराज होकर पवन सिंह ने बीजेपी का टिकट वापस कर दिया और काराकाट संसदीय सीट से उपेन्द्र कुशवाहा के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे थे हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 


इस सीट से चुनाव लड़ रहे उपेंद्र कुशवाहा भी चुनाव हार गए थे और सीपीआई के राजा राम सिंह चुनाव जीत गए थे। ऐसे में एनडीए को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था। लोकसभा चुनाव में काराकाट में हुए नुकसान की भरपाई बीजेपी बिहार विधानसभा चुनाव में करना चाहती है। यही वजह है कि जिस उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ पवन सिंह ने लोकसभा का चुनाव लड़ा, बीजेपी ने उनके जरिए ही पवन सिंह को पार्टी में वापसी करा दी। 


भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कुशवाहा और पवन सिंह की मीटिंग कराई गई। दिल्ली में उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर हुई इस बैठक में बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और बीजेपी के महामंत्री ऋतुराज सिन्हा भी मौजूद रहे। बैठक के बाद विनोद तावड़े ने कहा कि पवन सिंह भाजपा में हैं और भाजपा में ही रहेंगे। वे एक कार्यकर्ता के रूप में एनडीए को मज़बूत करने का काम करेंगे। 


इस बीच पवन सिंह के आरा या किसी अन्य सीट से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें भी तेज़ हो गई हैं। बीजेपी में वापसी के बाद पवन सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि पवन सिंह की बीजेपी में वापसी के बाद शाहाबाद में सियासी समीकरण बदल सकते हैं और विधानसभा चुनाव में एनडीए को इसका बड़ा फायदा मिल सकता है।