ब्रेकिंग न्यूज़

देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए

Home / politics / Bihar Politics: सिर पर पगड़ी बांधे JDU नेता के बेटे की शादी में...

Bihar Politics: सिर पर पगड़ी बांधे JDU नेता के बेटे की शादी में शामिल हुए निशांत कुमार, गेस्ट का किया वेलकम

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आजकल सामाजिक कार्यक्रमों में भी एक्टिव नजर आ रहे हैं। उनके इस नए रूप को देखते हुए राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि आने वाले समय में वे किसी बड़ी भूमिका में नजर आ सकते हैं।

22-Apr-2025 10:29 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar Politics: सार्वजनिक कार्यक्रमों से पहले दूरी बनाने वाले सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार इन दिनों हर जगह एक्टिव नजर आ रहे हैं। पहले वे कार्यक्रमों में कम ही दिखते थे। अब वे पार्टी नेताओं के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। निशांत कुमार पटना में जेडीयू नेता संजय गांधी के बेटे की शादी के फंक्शन में शामिल हुए। सिर पर पगड़ी बांधे निशांत ने मेहमानों का स्वागत भी किया।


निशांत कुमार जहां पहले मीडिया और सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखते थे, वहीं अब वे न सिर्फ जेडीयू नेताओं के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं, बल्कि मीडिया से बातचीत भी कर रहे हैं। निशांत कुमार सोमवार को पटना में जेडीयू एमएलसी संजय गांधी के बेटे मधुर गांधी की शादी समारोह में पहुंचे। समारोह में उन्होंने पारंपरिक अंदाज में सिर पर पगड़ी बांध रखी थी और मेहमानों का स्वागत करते हुए नजर आए। यह पहला मौका था, जब वे इस तरह किसी सामाजिक आयोजन में इस भूमिका में दिखे।


जानकारों के मुताबिक, निशांत कुमार अब सिर्फ कार्यक्रमों में मौजूद नहीं रहते, बल्कि लोगों से बातचीत भी कर रहे हैं। पहले जहां वे मीडिया से दूरी बनाकर रखते थे, अब संवाद करने लगे हैं। अब वो दिन भी दूर नहीं, जब वो पार्टी में सक्रीय भूमिका निभाते हुए नजर आएं। निशांत कुमार के इस नए रूप को देखते हुए राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि आने वाले समय में वे किसी बड़ी भूमिका में नजर आ सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले 15 अप्रैल को मधुर गांधी और नेहा की सगाई के मौके पर भी निशांत कुमार अपने पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ फंक्शन में मौजूद थे।