ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / Bihar Politics: सीएम नीतीश के जन्मदिन पर महावीर मंदिर पहुंचे उनके बेटे निशांत,...

Bihar Politics: सीएम नीतीश के जन्मदिन पर महावीर मंदिर पहुंचे उनके बेटे निशांत, खुद बताया पिता के लिए भगवान से क्या मांगा?

Bihar Politics: सीएम नीतीश के 74वें जन्मदिन के मौके पर उनके बेटे निशांत प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की. इस दौरान उन्होंने बजरंगबली से अपने पिता के लिए क्या मांगा, उन्होंने खुद बताया है.

01-Mar-2025 04:19 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जन्मदिन है। सीएम नीतीश के 74वें जन्मदिन के मौके पर सुबह से ही उन्हें बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। इसी बीच एक खुबसूरत तस्वीर पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर से निकलकर सामने आई है। सीएम के बेटे निशांत महावीर मंदिर पहुंचे और भगवान की पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बजरंगबली से अपने पिता के लिए क्या मांगा, उन्होंने खुद बताया है।


पिता नीतीश कुमार के लिए भगवान का आशीर्वाद मांगने पहुंचे निशांत ने कहा कि आज उनके पिताजी नीतीश कुमार का जन्मदिन है इसलिए मंदिर आए हैं, पिता जी के लिए आशीर्वाद मांगने। उन्होंने कहा कि बिहार के लिए पिताजी ने बहुत काम किया है, इसलिए उन्हें लोग विकास पुरुष कहते हैं। आज पिता जी का जन्मदिन है, मैं उनको बधाई देता हूं। भगवान की कृपा हम दोनों पर बनी रहे। आगे भी सीएम बनकर बिहार के विकास का काम जारी रखें।


इससे पहले पिछले दिनों निशांत ने राजनीति में आने के स्पष्ट संकेत दे दिए थे। निशांत ने कहा था कि मीडिया के माध्यम से राज्य के सभी युवाओं को और हर तबके के लोगों का आह्वान करते हैं कि वे मेरे पिता के पक्ष में वोट करें, क्योंकि उन्होंने बिहार का विकास किया। पिछले चुनाव में बिहार की जनता ने 43 सीट दिया, फिर भी उन्होंने विकास का काम जारी रखा लेकिन इस बार थोड़ा सीट बढ़ाना जरूरी है ताकि आगे भी विकास का काम जारी रहे।


निशांत ने कहा था कि अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी आह्वान करता हूं कि पिता जी ने जो 19 साल में काम किया है उसे जन जन तक पहुंचाएं। जनता को मालूम होना चाहिए कि क्या हो रहा है। उसमें कमी नहीं होनी चाहिए, तब जाकर जनता समझेगी कि ये लायक हैं तो ठीक है। एनडीएम पिता जी को सीएम घोषित करें और कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ काम करें ताकि बिहार के विकास का क्रम जारी रहे।


जब पत्रकारों ने निशांत से पूछा था कि वह सियासत में कब आ रहे हैं, तो उन्होंने इससे इनकार नहीं किया और सिर्फ इतना कहा कि जनता के दरबार में चलते हैं, वह बताएगी कि क्या करना है. बिहार की जनता फैसला करेगी। इसके बाद निशांत सवालों को टालकर हंसते हुए आगे बढ़ गए। बता दें कि पहले निशांत मीडिया के सामने आने से परहेज करते थे लेकिन अब खुलकर सामने आ रहे हैं और हर सवाल का मजबूती के साथ जवाब दे रहें है।