ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / politics / Bihar Politics: ‘इस बार हमारे 4 नहीं 40 विधायक होंगे’ सीवान में VIP...

Bihar Politics: ‘इस बार हमारे 4 नहीं 40 विधायक होंगे’ सीवान में VIP चीफ मुकेश सहनी का बड़ा दावा

Bihar Politics: बिहार के सीवान पहुंचे 'सन ऑफ मल्लाह' मुकेश सहनी का जोरदार स्वागत हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश कर सहनी का स्वागत किया।

02-Feb-2025 03:34 PM

By First Bihar

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक सह बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता अपने समाज को आगे बढ़ाना और उनकी आने वाली पीढ़ी को शिक्षित बनाना है। उन्होंने इस दौरान दावा करते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में हमारे चार विधायक बने थे लेकिन अगले चुनाव में हमारे चार नहीं 40 विधायक बनेंगे।


मुकेश सहनी सीवान के पानियाडीह पड़ौली में निषाद मेला सह मठ निगरानी समिति द्वारा आयोजित बाबा ज्योतिष नाथ एवं बाबू कारीख नाथ मेला में शामिल हुए। यहां उन्होंने पूजा अर्चना की और बिहार के लोगों के सुख और समृद्धि की कामना की। इस दौरान सीवान के पानियाडीह पडौली पहुंचने पर सहनी का जोरदार स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों ने उनके स्वागत में फूल की बारिश की। 


मुकेश सहनी ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार अभी पांच महीने मुख्यमंत्री हैं। उन्हें इस मेले को राजकीय मेला का दर्जा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर इस सरकार में मेले को राजकीय दर्जा नहीं दिया जाता है तो महागठबंधन की सरकार बनते ही इस मेले को राजकीय मेले का दर्जा दे दिया जाएगा।


उन्होंने कहा कि आज हमारी ताकत है कि अब समाज का बेटा चुनाव का टिकट मांगता नहीं है, बांटता है। उन्होंने लोगों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज को आगे ले जाने के लिए सबके साथ होने की जरूरत है। सहनी ने दावा करते हुए कहा कि आपकी राजनीतिक पार्टी वीआईपी बन चुकी है और यह भी तय है कि आपका यह भाई, यह बेटा एक दिन बिहार का लीडर भी बनेगा। जब लीडर बनेगा तो समाज का कल्याण होगा।

उन्होंने निषादों के आरक्षण की मांग करते हुए कहा कि बिहार के निषादों के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया जाता है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बनेगी तो बाबा ज्योतिष नाथ एवं बाबू कारीख नाथ मेला को राजकीय मेला का दर्जा दिया जाएगा और 60 करोड़ का विशेष पैकेज दिया जाएगा।