ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Bihar Politics: 'बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो मैं बनूंगा डिप्टी सीएम' VIP चीफ मुकेश सहनी का बड़ा दावा

Bihar Politics: महागठबंधन की बैठक के बाद VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने बड़ा दावा किया कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो वे उप मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए और चुनाव आयोग से स्पष्टता की मांग की।

12-Jul-2025 07:54 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार महागठबंधन की आज बैठक हुई। इस बैठक में सभी घटक दलों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक से निकलने के बाद विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि आज हुई बैठक छह घंटे चली, जिसमें सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। 


बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग सहित सभी मुद्दों पर चर्चा हो रही है। सभी बातें जल्द साफ हो जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी, तो उप मुख्यमंत्री उनका बनना तय है। फिलहाल प्रमुख मुद्दा मतदाता पुनरीक्षण है। लोकतंत्र में जनता मालिक है, वह तय करती है कि सरकार किसकी बनेगी, लेकिन आज उसी जनता से पूछा जा रहा है कि वे भारत के नागरिक हैं या नहीं?


उन्होंने कहा कि यह बड़ी कठिनाई है। बिना पहचान पत्र के ही फॉर्म लिया जा रहा है। जमा करने वालों को कोई रिसीविंग भी नहीं दी जा रही है। ऐसे में अगर मतदाताओं के पास कोई प्रमाण ही नहीं है कि वे फॉर्म जमा किए हैं या नहीं?  इसमें चुनाव आयोग को भी जवाब देना चाहिए और स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। 


मुकेश सहनी ने कहा कि हम लोग मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में हैं और हम लोग मजबूती से इसकी लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह ठीक तरीके से होना चाहिए। यह चुनाव के एक साल पहले हो जाता और नहीं तो अब चुनाव के बाद हो। चुनाव आयोग को भी बिहार के लोगों की बातों को गंभीरता से सुनना चाहिए।