ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Bihar Politics: बिहार में अपराध को लेकर NDA में घमासान, चिराग पासवान के सवाल का मांझी ने दिया करारा जवाब

Bihar Politics: एनडीए में शामिल लोजपा प्रमुख चिराग पासवान के बयान पर हम प्रमुख जीतनराम मांझी ने तंज कसा है। कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने को लेकर मांझी ने गठबंधन धर्म की याद दिलाई और कहा कि गुड़ खाकर गुड़अम्मा से परहेज नहीं चलता।

12-Jul-2025 07:20 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर एनडीए में घमासान तेज हो गया है। विपक्ष के साथ साथ सरकार में शामिल लोजपा (रामविलास) के द्वारा अपराध को लेकर सरकार पर सवाल उठाने के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने जवाब दिया है। जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान को नसीहत दी है कि गुड़ खाकर गुडम्मा से परहेज ठीक नहीं है।


दरअसल, बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान पर एक बार फिर एनडीए की सहयोगी पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने तंज कसा है। चिराग द्वारा नीतीश सरकार पर अपराध को लेकर निशाना साधे जाने के बाद मांझी ने सोशल मीडिया पर अप्रत्यक्ष रूप से उन्हें आड़े हाथों लिया।


शनिवार को एक्स पर किए गए पोस्ट में मांझी ने लिखा, "अपराध करवाएं राजद वाले, तोहमत लगे सरकार पर, वाह रे गठबंधन धर्म। हमारे यहां एक कहावत है, गुड़ खाते हैं, गुड़अम्मे से परहेज, यह ठीक नहीं।" मांझी ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री आवास में माफियाओं की मेहमाननवाज़ी नहीं होती, बल्कि उन्हें ‘ठोक’ दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जो लोग सरकार में रहकर ही उस पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें गठबंधन धर्म का पालन करना चाहिए।


यह बयान चिराग पासवान के उस ट्वीट के कुछ घंटे बाद आया, जिसमें उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश सरकार पर सवाल उठाए थे। चिराग ने लिखा था, " बिहारी अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे ? समझ से परे है कि बिहार पुलिस की जिम्मेदारी क्या है?"


बता दें कि चिराग पासवान और जीतनराम मांझी दोनों एनडीए के घटक दलों के नेता हैं और केंद्र सरकार में मंत्री पद पर आसीन हैं। हालांकि, दोनों के बीच हाल के दिनों में कई मुद्दों पर मतभेद सामने आए हैं। दलित राजनीति से लेकर सरकार के कामकाज तक पर दोनों नेता सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे पर टिप्पणी कर चुके हैं। पिछले दिनों चिराग ने मांझी को "पिता तुल्य" बताकर रिश्तों में सुधार की कोशिश की थी, मगर हालिया घटनाक्रम से यह स्पष्ट है कि मतभेद अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं।