ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / Bihar Politics: पटना पहुंचते ही कांग्रेस प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का...

Bihar Politics: पटना पहुंचते ही कांग्रेस प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कृष्णा अल्लावरु ने सुनाई अपनी संघर्ष की कहानी

उन्होंने कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं से कहा कि वो अपनी ताकत जंग के मैदान में दिखाए सदाकत आश्रम में नहीं ..राजनीति क्रिकेट और फुटबॉल की तरह टीम गेम हैं। कोई कितना भी बाहुबली हो लेकिन अकेला लड़कर चुनाव नहीं जीत सकता।

20-Feb-2025 02:24 PM

By First Bihar

Bihar Politics:  बिहार कांग्रेस के प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद कृष्णा अल्लावरु गुरुवार (20 फरवरी) को पहली बार पटना पहुंचे. पटना हवाई अड्डा पर पहुंचने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया.वही बिहार कांग्रेस प्रभारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत मंत्र दिया। अपने संघर्ष की कहानी सुनाते हुए कार्यकर्ताओं को मेहनत और एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भले ही बिहार में कांग्रेस की सरकार वर्षों से न हो, लेकिन पार्टी का झंडा आज भी मजबूती से लहरा रहा है।


संघर्ष की दास्तान से कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित

बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने अपनी राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए बताया कि उनके परिवार में राजनीति में कोई नहीं था। जब वे राजनीति में आए तो उन्हें दरवाजे-दरवाजे भटकना पड़ा। किसी से मिलने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार आगे बढ़ते रहे। उन्होंने बताया कि 2015 में पार्टी ने उन्हें पंजाब में काम करने का निर्देश दिया, जहां उन्होंने गाँव-गाँव और वार्ड-वार्ड जाकर कार्य किया। नतीजतन, पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनी। इसके बाद उन्हें गुजरात भेजा गया, जहां उन्होंने दस महीने तक काम किया। हालांकि, वहां थोड़े से मार्जिन से कांग्रेस सरकार बनाने से चूक गई।


मेहनत करने वालों को मिलेगा संगठन में स्थान

कांग्रेस प्रभारी ने साफ शब्दों में कहा कि जो कार्यकर्ता मैदान में संघर्ष करता है और खून-पसीना बहाता है, उसे संगठन और टिकट वितरण में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भी संगठन की कमियों को दूर करने की बात कही है। उन्होंने बिहार के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे खुलकर मेहनत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का भविष्य सदाक़त आश्रम में नहीं, बल्कि मैदान में तय होगा।


गुटबाजी करने वालों पर होगी कार्रवाई

प्रभारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि मतभेद हर जगह होते हैं, लेकिन अगर कोई गुटबाजी लक्ष्मण रेखा पार करती है, तो ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा, "बिहार में हमें हर हाल में जीत हासिल करनी है। कोई भी कितना भी बड़ा बाहुबली क्यों न हो, अकेले चुनाव नहीं जीत सकता। हमें संगठित होकर लड़ना होगा।"


बिहार का जल्द करेंगे दौरा

कांग्रेस प्रभारी ने घोषणा की कि वे आने वाले हफ्तों में बिहार का दौरा करेंगे और अब पटना में कम, फील्ड में ज्यादा नजर आएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा, "लड़ेंगे, जीतेंगे।"कांग्रेस को कांग्रेस ही हरा सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हराने की ताकत किसी भी विपक्षी दल में नहीं है, लेकिन अगर कांग्रेस नेता खुद अंदरूनी कलह में उलझे रहे, तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि दिल्ली के चक्कर काटना छोड़ दो..पटना को चक्कर काटना छोड़ दो। गांव-गांव, पंचायत, वार्ड में जाओ क्यों कि यहां की तीजोरी की चाबी वही पर है। अब बिहार के गांव, पंचायत, वार्ड में जाएंगे और संघर्ष करेंगे। मैं खुद पूरे बिहार का दौरा करने जा रहा हूं।