बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
17-Apr-2025 10:14 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Politics: राजद विधायक रीतलाल यादव ने दानापुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। एक बड़े बिल्डर ने रीतलाल यादव पर रंगदारी मांगने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने उनके ठिकानों छापेमारी की थी। अब इसी मुद्दे को लेकर जेडीयू ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला है।
जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट शेयर करते हुए तेजस्वी यादव पर अटैक किया है। नीरज कुमार ने कहा है कि-माननीय तेजस्वी जी, कैसा लगा सुशासन का सौगात? एक तरफ महागठबंधन की बैठक… और दूसरी तरफ आपके ‘राजनीतिक रत्न’ का जेल में गृह प्रवेश! यही है सुशासन का राज — चाहे कोई भी हो, अपराधी कानून से नहीं बच सकता। कानून का कील ठोक दिया जाता है।
नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
नीरज कुमार ने कहा है कि यह आरजेडी की शरुआत है। आरजेडी के और विधायक हैं जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है और वो जेल से बाहर हैं। उनपर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा बिहार में अपराध करने वाला चाहे किसी दल, जाति, धर्म का हो कानून का 'वज्रपात' उसपर जरूर होगा।