Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
09-Jul-2025 12:53 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग द्वारा राज्य में कराए जा रहे विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इसके खिलाफ विपक्ष ने आज बिहार बंद का आह्वान किया था। राहुल गांधी से लेकर तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के तमाम नेता सड़क पर उतरे और पूरे राज्य में चक्का जाम कर दिया। अब जेडीयू ने महागठबंधन के बिहार बंद को लेकर तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है।
सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने आरजेडी कार्यकर्ताओं को गुंडा करार दिया है और तेजस्वी यादव को गुंडों का शहजादा बताते हुए जोरदार हमला बोला है। जेडीयू ने एआई जनरेटेड एक वीडियो भी एक्स पर शेयर किया है। इस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कहा जा रहा है कि एक 9वीं फेल राजकुमार अपनी गुंडावाहिनी के साथ पटना की सड़कों पर निकल पड़ा है। सबकुछ बंद करा रहा है। इस वीडियो में तेजस्वी को हाथ में पिस्टल लिए और लालू प्रसाद को डंडा लिए दिखाया गया है।
जेडीयू ने वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, “एक 9वीं फेल राजकुमार अपनी गुंडावाहिनी के साथ पटना की सड़कों पर निकल पड़ा है। सबकुछ बंद करा रहा है। इस गुंडावाहिनी के नेता को शायद ये भी नहीं पता कि बसों में दूर दराज के लोग हैं। ऑटो में बूढ़े और बीमार बैठे हैं। दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूर हैं, जिनकी दिनभर की कमाई से शाम में उनके घर का चूल्हा जलता है। पर गुंडों की फौज के बल पर ये शाहजादा बौरा गया है। जनता को डराने का नया तरीका इसने निकाल लिया है”।
